Realme x2 lainched in India

Realme ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Realme X2 को लॉन्च कर दिया है। रियमली एक्स2 के साथ कंपनी ने अपना पहला रियलमी बड्स एयर भी पेश किया है। बता दें कि रियलमी एक्स2, Realme XT में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले और क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 730G प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही रियलमी ने realmePaySa एप भी पेश किया है जिसके जरिए महज 5 मिनट में 8,000 रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक का पर्सनल लोन लिया जा सकेगा।

रियलमी X2 की स्पेसिफिकेशन
Realme X2 में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2340 पिक्सल है। इस फोन में सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी। इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 730G प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा इसमें 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी।

रियलमी X2 का कैमरा
रियलमी एक्स2 में चार रियर कैमरे हैं जिनमें पहला 64 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर f/1.8 है। वहीं दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल, तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

रीयलमी X2 की कनेक्टिविटी
कनेक्टिविटी की बात करें तो रियलमी एक्स2 में 4G LTE, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी और 3.5एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा। रियलमी के फोन में 4000mAh की बैटरी मिलेगी जो 30वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

रीयलमी X2 की कीमत
कीमत की बात करें तो रियलमी एक्स2 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 16,999 रुपये है, 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी मॉडल की कीमत 18,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 स्टोरेज मॉडल की कीमत 19,999 रुपये है। फोन की पहली सेल 20 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से रियलमी की वेबसाइट और फ्लिपकार्ट से होगी। फोन के साथ जियो की ओर से 11,500 रुपये का फायदा मिलेगा।

Published by Ramvriksh Prajapati

hello friends technology news and information on this site pls like share and subscribe for more post thank you

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started