Realme Buds Air

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme ने भारत में अपना पहला ट्रू वायरलेस इयरबड्स Realme Buds Air लॉन्च कर दिया है। Realme Buds Air की लॉन्चिंग नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में हुई। रियलमी इयरबड्स के कंपनी ने Realme X2 स्मार्टफोन भी भारत में लॉन्च किया है जिसे इससे पहले चीन में रियलमी एक्स2 730जी नाम से लॉन्च किया गया था।

Real me Buds Air with three color black, yellow and white

अपने बड्स को लेकर कंपनी का कहना है कि इसकी पेयरिंग बहुत ही फास्ट होगी। उदाहरण के तौर पर जैसे ही आप इसे इसकी चार्जिंग केस से बाहर निकालेंगे तो यह पेयर्ड डिवाइस से तुरंत कनेक्ट हो जाएगा। कंपनी का दावा है कि इसमें मौजूद चिप एपल के एयरपॉड्स की चिप W1 जैसा ही है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो रियलमी बड्स एयर में 12mm का बेस बूस्टेड ड्राइवर है। ऐसे में शानदार ऑडियो का दावा किया जा रहा है। इस बड्स में दो माइक दिए हैं जिनमें एक ऊपर की और दूसरा नीचे की ओर है। इसका वजन 4.2 ग्राम है। 

रियलमी के इस बड्स में वर्चुअल असिस्टेंट का भी सपोर्ट है।  कीमत की बात करें तो Realme Buds Air की कीमत की आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है लेकिन लीक रिपोर्ट के मुताबिक इसकी कीमत 3,999 रुपये है और इसे आज दोपहर 2 बजे से हेट यू वेट सेल के तहत फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा, वहीं इसकी पहली सेल 23 दिसंबर को होगी।

Published by Ramvriksh Prajapati

hello friends technology news and information on this site pls like share and subscribe for more post thank you

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started