जियो ने अपने ब्रॉडबैंड जियो फाइबर ग्राहकों के लिए नया डाटा प्लांन लांच किया है जिसकी शुरुआती कीमत 101 रुपये है। जियो फाइबर के नए डाटा प्लांन जियो की वेबसाइट और माय जियो एप्स पर देखे जा सकते हैं, हालांकि इन नए प्लांन को देखने को लिए ग्राहकों को लॉगिन करना होगा। इन प्लान में 20 जीबी से लेकर 2000GB या 2TB तक डाटा मिल रहा है।
जियो डाटा वाउचर के फायदे की बात करें तो यदि आपके मौजूदा जियो फाइबर प्लान का डाटा खत्म हो जाता है तो आप ये रिचार्ज करा सकते हैं। हालांकि इन वाउचर का नुकसान यह है कि बचा हुआ डाटा अगले महीने कैरी फॉरवर्ड नहीं होगा।
जियो फाइबर के ग्राहकों के लिए छह डाटा प्लांन पेश किए हैं जिनकी कीमतें क्रमशः 101 रुपये, 251 रुपये, 501 रुपये, 1,001 रुपये, 2,001 रुपये और 4,001 रुपये है। इन वाउचर से आपके प्लान की वैधता पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। दरअसल इन प्लांन को उन ग्राहकों के लिए पेश किया गया है जिनका डाटा जल्दी खत्म हो जाता है।
