सैमसंग ने ए सीरीज के लेटेस्ट स्मार्टफोन गैलेक्सी ए01 (Samsung Galaxy A01) को ग्लोबल लेवल पर पेश किया है। यूजर्स को इस डिवाइस में इनफिनिटी वी-डिस्प्ले, दमदार प्रोसेसर और डुअल रियर कैमरा का सपोर्ट मिलेगा। वहीं, इस फोन को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट ‘सैमसंग मोबाइल प्रेस’ पर लिस्ट कर दिया गया है। हालांकि, गैलेक्सी ए01 की कीमत की जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। इसके साथ ही कंपनी ने इस फोन की उपलब्धता की जानकारी भी साझा नहीं की है।

Samsung Galaxy A01 की कीमत
सैमसंग ने अब तक गैलेक्सी एम01 की कीमत को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। वहीं, सूत्रों की मानें तो इस फोन को बजट प्राइस टैग के साथ मार्केट में उतारा जाएगा। इससे पहले कंपनी ने गैलेक्स एम10 एस को भारत समेत कई देशों के बाजार में उतारा था।
Samsung Galaxy A01 की स्पेसिफिकेशन
यूजर्स को इस फोन में 5.7 इंच का एचडी प्लस इनफिनिटी-वी डिस्प्ले मिला है, जो वाटरड्रॉप नॉच से लैस है। साथ ही कंपनी ने इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 6 और 8 जीबी रैम का सपोर्ट दिया है। इसके अलावा इसमें दो नैनो सिम स्लॉट और एक माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट भी दिया गया है। वहीं, इस फोन की बॉडी प्लास्टिक से बनी है।
Samsung Galaxy A01 का कैमरा
कैमरे की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद हैं। साथ ही यूजर्स 5 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा से शानदार सेल्फी क्लिक कर सकेंगे।
Samsung Galaxy A01 की बैटरी और कनेक्टिविटी
सैमसंग ने कनेक्टिविटी के लिहाज से इस फोन में ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस और यूएस बी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए हैं। वहीं, यूजर्स को इस फोन में 3,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी। इसके अलावा यह फोन ग्राहकों के लिए ब्लैक, ब्लू और रेड कलर ऑप्शन के साथ उपलब्ध हो गा|