LG ने जी सीरीज मे LG G8X ThinQ फोल्डेबल स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन में दो स्क्रीन हैं जिन्हें जरूरत के हिसाब से आप अलग कर सकते हैं और फिर से जोड़ से भी सकते हैं। फोन की दोनों स्क्रीन एक खास कवर के साथ यूएसबी के जरिए आपस में कनेक्ट होती हैं। कंपनी ने इससे पहले जी8एक्स थिनक्यू को आईएफए 2019 इवेंट के दौरान पेश किया था। वहीं, यह फोन सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड और हुवावे मेट एक्स को कड़ी टक्कर देगा।
LG G8X ThinQ की कीमत
कंपनी ने G8X ThinQ स्मार्टफोन को 49,999 रुपये के साथ भारत में लाया है। वहीं, इस फोन की सेल कल यानी 21 दिसंबर से शुरू हो जाएगी। ग्राहक LG G8X ThinQ को कंपनी के अधिकारिक रिटेल आउटलेट्स से खरीद सकेंगे।
LG G8X ThinQ की स्पेसिफिकेशन
इसके केस के बाहर की तरफ 2.1 इंच का मोनोक्रोम ओएलईडी डिस्प्ले है जिसमें समय, तारीख, नोटिफिकेशन और बैटरी की जानकारी मिलेगी। इस फोन में 6.4 इंच की दो फुल विजन डिस्प्ले हैं और डिस्प्ले में ही फिंगरप्रिंट सेंसर है। डिस्प्ले में वाटरड्रॉप नॉच मिलेगा। फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम मिलेगी। इसमें 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है।
LG G8X ThinQ का कैमरा
इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वहीं रियर में डुअल कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का और दूसरा 13 मेगापिक्सल का है। एक कैमरा सुपर वाइड एंगल है। कैमरे का इस्तेमाल आप एक्शन वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए भी कर सकेंगे।
LG G8X ThinQ की बैटरी और कनेक्टिविटी
कंपनी ने इस फोन में कनेक्टिविटी के लिहाज वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए हैं। वहीं, यूजर्स को इस फोन में 4000 एमएएच की बैटरी मिली है, जो क्विक चार्ज 3.0 फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस है