OPPO A91 और OPPO A8 specifications

OPPO ने A91 और A8 स्मार्टफोन को चीन के स्मार्टफोन बाजार में लॉन्च कर दिया है। यूजर्स को दोनों डिवाइस में एचडी स्क्रीन, प्रोसेसर और कैमरा का सपोर्ट मिलेगा। लॉन्चिंग से पहले इन दोनों फोन की कई रिपोर्ट लीक हुई थी, जिनमें कीमत और कुछ फीचर्स की जानकारी मिली थी। वहीं, कंपनी ने इससे पहले कई डिवाइसेज स्मार्टफोन बाजार में उतारे थे, जिनको लोगों ने बहुत पसंद किया था। तो चलिए जानते है 

Oppo A91 और OPPO A8 की कीमत 
कंपनी ने A91 के 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 1,999 चीनी युआन (करीब 20,000 रुपये) रखी है। साथ ही ग्राहक इस फोन को रेड, ब्लू और ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ खरीद सकेंगे। वहीं, दूसरी तरफ ओप्पो A8 का 4 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला वर्जन चीनी युआन 1,199 (करीब 12,000 रुपये) प्राइस टैग के साथ मार्केट में उपलब्ध है। हालांकि, कंपनी ने दोनों फोन की भारत में लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

Oppo A91 की स्पेसिफिकेशन 
कंपनी ने इस फोन में 6.4 इंच का फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2400 पिक्सल है। साथ ही इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए ऑक्टाकोर मीडियाटेक Helio P70 चिपसेट दिया गया है। वहीं, यूजर्स को इस फोन की स्क्रीन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन मिलेगा। 

कैमरे की बात करें यूजर्स को इस डिवाइस में क्वाड कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 48MP का सेंसर, 8MP का वाइड एंगल 119 degree, 2MP का मैक्रो लेंस और साथ ही 2MP का डेप्थ सेंसर मौजूद हैं। दूसरी तरफ कंपनी ने इस फोन के फ्रंट में 16MP का कैमरा दिया है। 

कंपनी ने कनेक्टिविटी के लिहाज से इस फोन में 4जी VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी, जो 30 वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर से लेस है। जो 60% बैटरी सिर्फ 30 मिनट में चार्ज कर सकते हैं

Oppo A8 के फीचर्स 
यूजर्स को इस फोन में 6.5 इंच का HD+ Display मिलेगा जिसका रिजॉल्यूशन 720×1600 पिक्सल है। साथ ही कंपनी ने इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए ऑक्टाकोर मीडिया Helio P35 प्रोसेसर दिया है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9.0 पाई पर काम करता है। कैमरे की बात करें तो इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 12MP मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2 मेगापिक्सल वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। वहीं, यूजर्स 8 मेगापिक्सल वाले फ्रंट कैमरा से शानदार सेल्फी क्लिक कर सकेंगे। ओप्पो ने इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4जी VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस फोन में बिना फास्ट चार्जिंग फीचर के 4,230 एमएएच की बैटरी मिली है।

oppo A91 with indisplay fingerprint

Published by Ramvriksh Prajapati

hello friends technology news and information on this site pls like share and subscribe for more post thank you

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started