Vivo S1 pro and Vivo S1 specifications in hindi

Vivo Vivo S1 Pro को भारत में अगले महीने लॉन्च करने की तैयारी में है। इससे पहले Vivo S1 और S1 Pro को आकर्षक डिजाइन के साथ चीन और फिलिपिन्स के स्मार्टफोन बाजार में उतारा गया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी Vivo S1 Pro को जनवरी 2020 में पेश करेगी। यूजर्स को इस डिवाइस में डिस्प्ले, दमदार प्रोसेसर और एंड्रॉयड 9.0 पाई का सपोर्ट मिलेगा। हालांकि, कंपनी ने इस फोन की कीमत, लॉन्चिंग और स्पेसिफिकेशन को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। तो चलिए जानते हैं

Vivo S1 Pro की कीमत
कंपनी ने इस फोन के 8 GB RAM वाले वेरिएंट की कीमत फिलिपिन्स में 15,999 PHP (करीब 22,600 रुपये) रखी थी। वहीं, दूसरी तरफ कंपनी इस फोन को प्रीमियम प्राइस टैग के साथ भारतीय बाजार में उतारा सकती है

Vivo S1 Pro की स्पेसिफिकेशन
यूजर्स को इस फोन में 6.38 इंच का फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें वाटरड्रॉप नॉच शामिल है। बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ 8GB RAMऔर 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 9.0 पाई और फनटच ओएस 9.2 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

Vivo S1 Pro का कैमरा
कंपनी ने इस फोन के बैक पैनल में क्वाड कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 48MPका GM1 सेंसर f/1.8 अपर्चर के साथ, 8MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर f/2.2 अपर्चर के साथ, 2MP का डेप्थ लेंस f/2.4 अपर्चर के साथ और 2MP का मैक्रो लेंस f/2.4 अपर्चर के साथ है वहीं, यूजर्स इस फोन के 32MP f/2.0 अपर्चर के कैमरा से शानदार सेल्फी क्लिक कर सकेंगे।

Vivo S1 Pro की कनेक्टिविटी और बैटरी
कनेक्टिविटी के लिहाज से कंपनी ने इस फोन में 4जी VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए हैं। साथ ही यूजर्स को  4,500 एमएएच की बैटरी मिलेगी, जो 18 वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर से लेस है। 

Vivo S1 की स्पेसिफिकेशन
Vivo S1 की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस फोन में फनटच ओएस 9 मिलेगा, जो कि एंड्रॉयड पाई 9.0 पर आधारित है। इसके अलावा इस फोन में 6.38 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2340 पिक्सल है। डिस्प्ले के साथ वाटरड्रॉप नॉच दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में Meditek Helio P65 प्रोसेसर, 4/6 जीबी रैम और 64/ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। फोन में रिवर्स चार्जिंग भी है। ऐसे में आप इस फोन के जरिए एक केबल की मदद से हेडफोन और स्मार्टवॉच चार्ज कर सकेंगे।

Published by Ramvriksh Prajapati

hello friends technology news and information on this site pls like share and subscribe for more post thank you

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started