Realme नए साल में 5G कनेक्टिविटी के साथ X50 स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च करने की तैयारी में है। Realme X50 कंपनी का पहला 5G नेटवर्क वाला डिवाइस होगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, Realme Realme C3 और Realme 5i को पेश करने वाला है।
Realme X50
Realme ने चीन में इस फोन से जुड़े एक टीजर को जारी किया है, जिसमें इसके फ्रंट में पंचहोल कैमरा और 5G कनेक्टिविटी होने की जानकारी मिली थी। हालांकि, इस फोन की अधिक जानकारी लॉन्चिंग के बाद ही मिलेगी।
Realme C3 और 5i की संभावित जानकारी
कंपनी इन दोनों डिवाइस को C2 और 3i के सक्सेसर के तौर पर लाएगी। Realme C2 और 3i स्मार्टफोन इससे पहले भारत में लॉन्च हो चुके हैं। यह उम्मीद लग रही है कि कंपनी C3 और 5i फोन को भारतीय बाजार में लाएगी। हालांकि, Realme X50 5G को भारत में लॉन्च नहीं किया जाएगा, क्योंकि यहां अब तक 5G नेटवर्क उपलब्ध नहीं है।
फीचर्स की बात करें तो कंपनी इस फोन के बैक में क्वाड कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस, 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट लेंस और 2 मेगापिक्सल का अल्ट्रा मैक्रो लेंस मौजूद हैं। वहीं, यूजर्स इस फोन के 16 मेगापिक्सल वाले कैमरा से शानदार सेल्फी क्लिक कर सकेंगे।