Samsung galaxy watch Active 2 4g launched in india

Samsung ने गैलेक्सी वॉच एक्टिव 2 4जी (Galaxy Watch Active2 4g) को भारत में लॉन्च कर दिया है। यूजर्स को इस स्मार्ट वॉच में एयरटेल और रिलायंस जियो की ई-सिम का सपोर्ट मिलेगा। यूजर्स इस स्मार्ट वॉच के जरिए से फोटो, वीडियो और मैसेज चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यूजर्स को इस वॉच में टाइमर सेट करने की सुविधा मिलेगी।

Samsung Galaxy Watch Active2 4g की कीमत 

आपको बता दें कि कंपनी ने इस स्मार्ट वॉच को तीन वेरिएंट में पेश किया है, जिसमें 44 एमएम, 42 एमएम और 46 एमएम शामिल हैं। कंपनी ने पहले वेरिएंट की 35,990 रुपये, दूसरे वेरिएंट की 28,490 रुपये और तीसरे वेरिएंट की 30,990 रुपये कीमत रखी है। गैलेक्सी वॉच सीरीज की तीनों स्मार्ट वॉच गोल्डन, सिल्वर और ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ उपलब्ध हैं। वहीं, ग्राहक इस स्मार्ट वॉच को सैमसंग ओपेरा हाउस, सैमसंग ई-शॉप और ऑनलाइन शॉपिंग साइट से खरीद सकते हैं।

Samsung Galaxy Watch Active2 4g की स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो कंपनी ने इसमें 1.4 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 360×360 पिक्सल है। साथ ही स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास डीएक्स प्लस का सपोर्ट दिया गया है। यूजर्स को इस वॉच में रोटेटिंग टच बेजल मिलेंगे, जिससे इसके इंटरफेस को कंट्रोल किया जा सकेगा। इसके अलावा गैलेक्सी वॉच एक्टिव2 में टाइजन प्लेटफॉर्म मौजूद है, जो एंड्रॉयड 5.0 और आईओएस 9.0 को सपोर्ट करता है।

Samsung Galaxy Watch Active2 4g की बैटरी और प्रोसेसर

सैमसंग ने इस वॉच में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए 340 एमएएच की बैटरी, 1.5 जीबी रैम और एक्सीनॉस 9110 प्रोसेसर दिया है। इसके अलावा कंपनी ने इस वॉच में हार्ट रेट सेंसर, ईसीजी सेंसर, एक्सेलोमिटर, बैरोमिटर और लाइट सेंसर दिया है।

Published by Ramvriksh Prajapati

hello friends technology news and information on this site pls like share and subscribe for more post thank you

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started