Sound One ने भारत में लेटेस्ट V10 ब्लूटूथ हेडफोन को लॉन्च कर दिया है। आपको को इस हेडफोन में माइक्रोफोन, ब्लूटूथ वर्जन 5.0 और कॉल मैनेजमेंट जैसे फीचर्स मिलेंगे। वहीं, कंपनी ने दावा किया है कि यह डिवाइस 10 मीटर रेडियस में मजबूती के साथ कनेक्ट रहेगा
V10 ब्लूटूथ हेडफोन की कीमत
साउंड वन ने इस ब्लूटूथ हेडफोन की कीमत 1,390 रुपये रखी है। वहीं, आप इस हेडफोन को ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ ई-कॉमर्स साइट अमेजन, फ्लिपकार्ट और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकते हैं।
V10 ब्लूटूथ हेडफोन की स्पेसिफिकेशन
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो कंपनी ने इस हेडफोन में 350 एमएएच की बैटरी दी है, जो सिंगल चार्ज में 8 से लेकर 10 घंटे तक काम करती है। इसके साथ ही आपको इस डिवाइस में माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट और ऑक्स केबल की कनेक्टिविटी मिलेगी।
कंपनी ने इस हेडफोन को पोर्टेबल डिजाइन दिया है, जिससे आसानी से कैरी किया जा सकता है। आपको इस हेडफोन में 40 एमएम के स्पीकर्स मिलेंगे, जो आपको बेहतरीन साउंड क्वालिटी प्रदान करेंगे। वहीं, दूसरी तरफ वायरलेस इयरफोन के जरिए आप बेहतर साउंड का लुत्फ उठा सकेंगे।
