BSNL का अपने ग्राहकों को क्रिसमस पर विशेष तोहफा

BSNL ने क्रिसमस के खास अवसर पर अपने ग्राहकों को फायदा पहुंचाने के लिए 1,999 रुपये वाला प्रीपेड प्लान को रिवाइज किया है। उपभोक्ताओं को इस प्लान में 1,275 जीबी डाटा और कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा कंपनी ने इस पैक की समय सीमा को भी बढ़ा दिया है। इतना ही नहीं अब 1,999 रुपये वाले प्लान के सब्सक्राइबर्स बीएसएनल ट्यून और टीवी की सर्विस को एक्सेस कर सकेंगे। 

BSNL Rs. 1,999 plan

BSNL ने क्रिसमस के मौके पर इस प्लान की वैधता को 60 दिनों के लिए बढ़ा दिया है। इसका मतलब है कि अब यूजर्स को इस प्लान में 365 की बजाय 425 दिनों की समय सीमा मिलेगी। वहीं, इस ऑफर का फायदा सिर्फ 25 दिसंबर से 31 जनवरी 2020 के बीच उठाया जा सकता है। इसके अलावा कंपनी इस प्लान में अपने यूजर्स को प्रतिदिन 3 जीबी डाटा (कुल 1,275 जीबी डाटा) और 100 एसएमएस की सुविधा देगी। साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। हालांकि, ऑफर खत्म होने के बाद इस प्लान की वैलिडिटी दोबारा 365 दिनों की हो जाएगी।

BSNL Rs. 666 plan

BSNL अपने उपभोक्ताओं को फायदा पहुंचाने के लिए इस प्लान में अधिक डाटा ऑफर किया है। यूजर्स को इस प्लान के तहत 31 दिसंबर 2019 तक रोजाना 3जीबी डाटा मिलेगा। इसके साथ ही यूजर्स एमटीएनएल के साथ किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग (250 एफयूपी मिनट प्रतिदिन) कर सकेंगे। हालांकि, 31 दिसंबर के बाद यूजर्स को केवल 2 जीबी डाटा की सुविधा ही मिलेगी। वहीं, इस पैक की वैधता 134 दिनों की है।

Published by Ramvriksh Prajapati

hello friends technology news and information on this site pls like share and subscribe for more post thank you

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started