Samsung जल्द Samsung Galaxy Tab S6 के 5G वेरिएंट को लॉन्च करने वाली है। लॉन्चिंग से पहले ही Samsung Galaxy Tab S6 के 5G वेरिएंट को कंपनी की आधिकारिक साइट पर स्पॉट किया गया है। हालांकि, यूजर्स को इस वेरिएंट में 4G नेटवर्क वाले फीचर्स ही मिलेंगे।
मॉडल नंबर की जानकारी मिली
Samsung Galaxy Tab S6 को आधिकारिक साइट पर स्पॉट किया गया है। कंपनी ने इस टैब के 5जी वेरिएंट को SM-T866N मॉडल नंबर दिया है। साइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, कंपनी इस वेरिएंट के अलावा Samsung Galaxy Tab S6 एलटीई और वाई-फाई वेरिएंट्स को भी पेश करेगी। हालांकि, सैमसंग ने अब तक Samsung Galaxy Tab S6 5Gवेरिएंट की लॉन्चिंग और फीचर्स को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।
Samsung Galaxy Tab S6 की कीमत
कंपनी ने Samsung Galaxy Tab S6 के 6 GB रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 59,900 रुपये रखी है। वहीं, ग्राहक इस टैब को ई-कॉमर्स साइट अमेजन, फ्लिपकार्ट और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकते हैं।
Samsung Galaxy Tab S6 की स्पेसिफिकेशन
इस टैब में 10.5 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिजॉल्यूशन 2560×1600 पिक्सल है। साथ ही यह टैब एंड्रॉयड 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 855 SOC दिया है। साथ ही बता दें कि Samsung Galaxy Tab S6 दुनिया का पहला टैबलेट है जिसमें HDR 10प्लस का सपोर्ट है।
Samsung Galaxy Tab S6 का कैमरा
कैमरा की बात करें तो इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 13MP f/2.0 aperture प्राइमरी सेंसर और 5MP f/2.2 aperture शूटर मौजूद है। वहीं, यूजर्स 8MP f/2.0 aperture वाले कैमरा से सेल्फी क्लिक कर सकेंगे। रियर कैमरे के साथ वाइड एंगल भी मिलेगा।
Samsung Galaxy Tab S6 की कनेक्टिविटी और बैटरी
कनेक्टिविटी के लिहाज से कंपनी ने इस फोन में ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई, 4G VoLTE, जीपीएस और यूएसबी पोर्ट टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए हैं। साथ ही 7,040 एमएएच की बैटरी मिलेगी, जो फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस है।

