Xiaomi Note 10 और Xiaomi Note 10 Pro expected price Rs. 51,000

Xiaomi Note 10 सीरीज के Mi Note 10 Pro कोज भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने इससे पहले Mi Note 10 Pro स्मार्टफोन को स्पेन में उतारा था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इस फोन को नए साल की शुरुआत में पेश करेगी। वहीं, यूजर्स को इस फोन में 108MegaPixel का प्राइमरी सेंसर, HD डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर का सपोर्ट मिला है।

Mi Note 10 Pro की संभावित कीमत

सूत्रों की मानें तो कंपनी नोट 10 प्रो की भारत में 50,000 से 55,000 रुपये के बीच कीमत रखेगी। इससे पहले शाओमी ने इस फोन के 8 जीबी रैम वाले वेरिएंट को 649 यूरो (51,000 रुपये) प्राइस टैग के साथ स्पेन में उतारा था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यहां इस फोन की सेल भी शुरू हो गई है। वहीं, यह फोन ग्राहकों के लिए ग्लेशियक व्हाइट, ग्रीन और मिडनाइट ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ मार्केट में उपलब्ध है।

Mi Note 10 Pro की स्पेसिफिकेशन

कंपनी ने इस फोन में 6.47 इंच का कर्व्ड फुल एचडी डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2340 पिक्सल है। साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इस फोन को ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 730G चिपसेट मिला है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

Mi Note 10 Pro का कैमरा

कैमरा की बात करें तो नोट 10 प्रो में पेंटा कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 108 Megapixel का प्राइमरी सेंसर f/1.69 aperture के साथ, 20 Megapixel का वाइड एंगल लेंस, 12 Megapixel का शॉर्ट टेलीफोटो लेंस, 5 MegaPixel का टेलीफोटो लेंस और 2 Megapixel का मैक्रो कैमरा है। वहीं, यूजर्स 32 Megapixel वाले फ्रंट कैमरा से शानदार सेल्फी क्लिक कर सकेंगे।

Mi Note 10 Pro की बैटरी और Connectivity

कनेक्टिविटी के लिहाज से कंपनी ने इस फोन में डुअल नैनो सिम, 4G VoLTE, जीपीएस, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0 और 3.5 एमएम हेडफोन जैक जैसे फीचर्स दिए हैं। साथ ही यूजर्स को इस फोन में 5,260 एमएएच की बैटरी मिलेगी, जो 30 वॉट के फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस होगी। 

Published by Ramvriksh Prajapati

hello friends technology news and information on this site pls like share and subscribe for more post thank you

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started