Honor जल्द लेटेस्ट स्मार्टफोन Honor 9x को ग्लोबल लेवल पर लॉन्च करने की वाली है।

Honor जल्द लेटेस्ट स्मार्टफोन Honor 9x को ग्लोबल लेवल पर लॉन्च करने की वाली है। यूजर्स को इस अगामी फोन में कैमरा, प्रोसेसर और HD डिसप्ले जैसे लेटेस्ट फीचर्स मिलेंगे। इतना ही नहीं कंपनी इस फोन के साथ Magic watch 2 को भी उतारेगी। लेकिन, अब तक कंपनी की ओर से ऑनर 9एक्स को लेकर ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है।

Honor 9x के संभावित फीचर्स 

लीक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इस फोन में 6.59 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले देगी, जिसमें नॉच मौजूद नहीं होगा। इसके अलावा यूजर्स को इस डिवाइस में किरिन 710 प्रोसेसर का सपोर्ट मिल सकती है। कैमरे की बात करें तो इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसरf 1.8 aperture , 8 मेगापिक्सल f/2.4 aperture का वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल f/2.2 aperture का डेप्थ सेंसर मौजूद होंगे। लेकिन अब तक फ्रंट कैमरा की जानकारी नहीं मिली है। 

Honor 9x की अनुमानित कीमत

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इस अगामी स्मार्टफोन की कीमत बजट रेंज में ही रखेगी। हालांकि,HONOR 9X की असल कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी लॉन्चिंग के बाद ही मिलेगी।

Honor 8x की स्पेसिफिकेशन 

आपको बता दें कि कंपनी ने इस फोन को बीते वर्ष लॉन्च किया था। तब इस फोन की बंपर सेल हुई थी। फीचर्स की बात करें तो इसमें 5.5 इंच की फुल एचडी प्लस नॉच डिस्प्ले मिलेगी, जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2340 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है।

इसके अलावा फोन में किरिन 710 प्रोसेसर, गेमिंग के लिए जीपीयू टर्बो, 4GB व 6GB RAM 64 GB व 128 GB तक की स्टोरेज मिलेगी जिसे 400 GB तक बढ़ाया जा सकेगा। यह फोन 4GB RAM व 64GB स्टोरेज, 6 जीबी रैम व 128GB स्टोरेज और 6GB RAMके साथ 64GB स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। फोन की बॉडी ग्लास की है। फोन में एक साथ दो सिम कार्ड और एक मेमोरी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।

Honor 9x

Published by Ramvriksh Prajapati

hello friends technology news and information on this site pls like share and subscribe for more post thank you

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started