Xiaomi के लेटेस्ट स्मार्टफोन Redmi note 8 Pro और Redmi note 8 लेटेस्ट MIUI 11 अपडेट मिलना शुरू हो गया है। नोट 8 प्रो के यूजर्स को इस लेटेस्ट अपडेट में वीओ वाई-फाई, एप ड्रॉअर और नए एप आइकन की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा कंपनी ने इस अपडेट में न्यू नोटिफिकेशन साउंड, एमआई शेयर और एमआई टास्क जैसे एप दिए हैं। इससे पहले रेडमी के20 और के20 प्रो स्मार्टफोन को इस अपडेट का सपोर्ट मिला था। वहीं, इस अपडेट का साइज 602 एमबी है।
Redmi note 8 Pro के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 14,999 रुपये. है, 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी मॉडल की कीमत 15,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 स्टोरेज मॉडल की कीमत 17,999 रुपये है। ऑफर्स की बात करें तो ग्राहकों को आईसीआईसीआई बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड से इस फोन की खरीदारी करने पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा ग्राहक इस फोन को नो कॉस्ट ईएमआई के ऑप्शन के साथ खरीद सकते हैं।
