
Oppo ने रेनो सीरीज के Oppo Reno 3 और Oppo Reno 3 Pro स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च कर दिया है। यूजर्स को इन दोनों स्मार्टफोन में 5G कनेक्टिविटी, क्वाड रियर कैमरा सेटअप और दमदार प्रोसेसर का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा कंपनी ने चीन के बाजार में वायरलेस इयरबड्स को भी उतारा है। वहीं, ओप्पो के इन दोनों डिवाइस को भारत में पेश नहीं किया जाएगा, क्योंकि यहां अब तक 5G नेटवर्क उपलब्ध नहीं है। इससे पहले कंपनी ने भारत समेत कई देशों में रेनो 2 सीरीज के फोन को पेश किया था
Oppo Reno 3 की कीमत
आपको बता दें कि कंपनी ने ओप्पो रेनो 3 के दो रैम वैरिएंट पेश किए हैं, जिसमें 8 GB RAM +128 GB इंटनल स्टोरेज और 12 GB RAM +128 GB इंटरनल स्टोरेज शामिल हैं। वहीं, ओप्पो ने पहले वेरिएंट की चीनी युआन 3,399 (करीब 34,000 रुपये) और दूसरे वेरिएंट की चीनी युआन 3,699 (करीब 36,999 रुपये) कीमत रखी है। वहीं, इस फोन की सेल 31 दिसंबर से शुरू हो जाएगी। साथ ही ग्राहक इस फोन को मिस्टी व्हाइट, मून नाइट ब्लैक और ब्लू स्टैरी नाइट कलर ऑप्शन के साथ खरीद सकते हैं।
Reno 3 Pro की कीमत
Reno 3 Pro भी 8 GB RAM +128 GB इंटरनल स्टोरेज और 12 GB RAM +256 GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट के साथ मार्केट में उतारा है। कंपनी ने पहले वेरिएंट की कीमत चीनी युआन 3,999 (करीब 40,000 रुपये) रखी है। वहीं, इस फोन का दूसरा वेरिएंट चीनी युआन 4,499 (करीब 45,000 रुपये) के प्राइस टैग के साथ उपलब्ध है। इस फोन की सेल 10 जनवरी 2020 से शुरू हो जाएगी।
Oppo Reno 3 Pro की स्पेसिफिकेशन
कंपनी ने इस फोन में 6.5 इंच का फुल एचडी प्लस कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल है। इस फोन में स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 भी दिया गया है। इसके साथ ही यूजर्स को इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट का सपोर्ट मिला है।
कैमरे की बात करें तो कंपने इस डिवाइस में क्वाड कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 48 MP का Sony IMX586 सेंसर f/1.7 aperture के साथ OIS और EIS का सपोर्ट भी मिलेगा |, 8 MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 13 MP का टेलीफोटो लेंस और 2 MP f/2.4 aperture का मोनोक्रोम सेंसर मौजूद हैं। वहीं, इस फोन के फ्रंट में 32 MP f/2.4 aperture वाला पंचहोल कैमरा दिया गया है। साथ ही 120fps स्लो-मोसन विडियो at 1080p विडियो निकालने में सछ्म है |
कंपनी ने कनेक्टिविटी के लिहाज से इस फोन में 5जी, ब्लूटूथ 5.1 वर्जन, वाई-फाई, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और जीपीएस जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस फोन में 4,025 एमएएच की बैटरी मिलेगी, जो वीओओसी 4.0 फास्ट चार्जिंग फीचर से लेस है।
Oppo Reno 3 के फीचर्स
ओप्पो ने इस फोन में 6.4 इंच की टीयूवी वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दिया है। साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में ऑक्टा कोर 7 एनएम मीडियाटेक Dimensity 1000एल 5जी एसओसी दिया गया है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
कैमरे की बात करें तो यूजर्स को इस फोन में भी क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 64 MP का सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल, 13 MP का टेलीफोटो लेंस और 2 MP का मोनोक्रोम सेंसर है। साथ ही यूजर्स 32 MP वाले कैमरा से शानदार सेल्फी क्लिक कर सकेंगे।
कंपनी ने कनेक्टिविटी के लिहाज से इस फोन में 5जी, ब्लूटूथ 5.1 वर्जन, वाई-फाई, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और जीपीएस जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस फोन में 4,025 एमएएच की बैटरी मिलेगी, जो 30 वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर से लेस है।