जनवरी में होगा लॉन्च Vivo S1 Pro

Vivo S1 Pro को नए साल में लॉन्च करने वाली है। मश्हूर रिटेलर महेश टेलीकॉम ने इस फोन की लॉन्चिंग को लेकर एक टीजर अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर जारी किया है, जिसमें ‘कमिंग सून’ लिखा है। इस टीजर से अनुमान लगाया जा सकता है कि वीवो का यह फोन जनवरी में दस्तक देगा। इसके अलावा ई-शॉपिंग साइट अमेजन पर भी इस फोन को लिस्ट किय गया है।

Vivo S1 Pro की कीमत

कंपनी ने इस फोन के 8 GB RAM वैरिएंट की कीमत फिलिपिन्स में 15,999 Php (करीब 22,600 रुपये) रखी थी। वहीं, दूसरी तरफ कंपनी इस फोन को मिड-प्रीमियम प्राइस टैग के साथ भारतीय बाजार में उतारा सकती है।

Vivo S1 Pro की स्पेसिफिकेशन

यूजर्स को इस फोन में 6.38 इंच का फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें वाटरड्रॉप नॉच शामिल है। बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ 8GB RAM और 128 GB ईनटरनल स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। और 256GB तक मेमोरी कार्ड के जरिए एक्सपडॅ किया जा सकता है वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 9.0 पाई और फनटच ओएस 9.2 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

Vivo S1 Pro का कैमरा

कंपनी ने इस फोन के बैक पैनल में क्वाड कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 48 MP f/1.8 aperture का GM1 सेंसर, 8 MP f/2.2 aperture का अल्ट्रा वाइड सेंसर, 2 MP f/2.4 aperture का डेप्थ लेंस और 2MP f/2.4 aperture का मैक्रो लेंस है। वहीं, यूजर्स इस फोन के 32 MPf/2.0 aperture के कैमरा से शानदार सेल्फी क्लिक कर सकेंगे।

Vivo S1 Pro की कनेक्टिविटी और बैटरी

कनेक्टिविटी के लिहाज से कंपनी ने इस फोन में 4जी VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए हैं। साथ ही यूजर्स को  4,500 एमएएच की बैटरी मिलेगी, जो 18 वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर से लेस है। 

Published by Ramvriksh Prajapati

hello friends technology news and information on this site pls like share and subscribe for more post thank you

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started