iPhone युर्जस सावधान

इंग्लैंड की रिसर्च कंपनी case24.com के मुताबिक, आईफोन से जुड़े यह आकंड़े गूगल सर्च से कलेक्ट किए गए हैं। रिसर्चर्स ने इस आकंड़ों से जानने की कोशिश की हैं कि लोग अलग-अलग मोबाइल को हैक करना चाहते हैं। हालांकि, हैरान करने वाली बात यह है कि ‘आईफोन कैसे हैक किया जाए’ कीवर्ड को गूगल पर करीब 10,040 बार सर्च किया गया है। इससे माना जा सकता है कि हैकर्स के साथ लोग भी आईफोन को हैक करने का तरीका खोज रहे हैं। इसके अलावा लोगों ने गूगल पर ‘सैमसंग के फोन कैसे हैक किए जाए’ कीवर्ड को भी 700 बार सर्च किया हैं।

एपल ने आईफोन 11 को किया था लॉन्च

आपको बता दें कि अमेरिका की टेक कंपनी एपल ने सितंबर में आईफोन 11 सीरीज को बाजार में उतारा था। इन डिवाइस की शुरुआती कीमत 64,900 रुपये है। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो कंपनी ने इन फोन में 6.1 इंच की लिक्विड रेटिना डिस्प्ले दिया है। इसके अलावा फोन में एपल का A13 बायोनिक प्रोसेसर मिलेगा जिसे लेकर कंपनी ने दुनिया के सबसे तेज सीपीयू और जीपीयू का दावा किया है। इस फोन में iOS 13 मिलेगा। इसके अलावा इसमें डार्क मोड भी मिलेगा। 

कैमरे की बात करें तो यूजर्स को इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जिनमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल वाला होगा जिसका अपर्चर f/1.8 है। वहीं दूसरा कैमरा 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल वाला है जिसका अपर्चर f/2.4 है। वहीं फ्रंट कैमरा भी 12 मेगापिक्सल का मिलेगा। दोनों कैमरे के साथ 4के और स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्ड किए जा सकेंगे।

Published by Ramvriksh Prajapati

hello friends technology news and information on this site pls like share and subscribe for more post thank you

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started