Samsung Galaxy A30s के 128 GB स्टोरेज वेरिएंट को भारत में लॉन्च कर दिया है

Samsung ने Samsung Galaxy A30s के 128 GB स्टोरेज वेरिएंट को भारत में लॉन्च कर दिया है। हालांकि, इस फोन का 64 GB वाला वेरिएंट भारतीय बाजार में पहले से मौजूद है। यूजर्स को इस फोन में वॉटरड्रॉप डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप का सपोर्ट मिलेगा। 

Samsung Galaxy A30s की कीमत

सैमसंग ने Samsung Galaxy A30s के 4 GB RAM और 128 GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये रखी है। ग्राहक इस फोन को ऑफलाइन स्टोर से खरीद सकेंगे। हालांकि, अब तक यह फोन ऑनलाइन साइट पर उपलब्ध नहीं हुआ है। इससे पहले कंपनी ने सितंबर में इस फोन के 64 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को 16,999 रुपये के प्राइस टैग के साथ पेश किया था। वहीं, कंपनी ने इस फोन को क्रश वॉइलेट, प्रिस्म क्रश ब्लैक और प्रिस्म क्रश व्हाइट कलर ऑप्शन के साथ भारतीय बाजार में उतारा है।

Samsung Galaxy A30s aकी स्पेसिफिकेशन

इस फोन में 6.4 इंच की एचडी प्लस सुपर एमोलेड इनफिनिटी वी डिस्प्ले के साथ इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। वहीं कंपनी ने इस फोन में ऑक्टा कोर एक्सिनॉस 7904 चिपसेट प्रोसेसर दिया है। जो क्लोक्ड है 1.8 GHz 2कोर और 6कोर क्लोक्ड है 1.6ghz पर । ग्राहकों को Samsung Galaxy A30s में 4 GB RAM के साथ 64 GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। 

कैमरे की बात करें तो कंपनी ने इस फोन के बैक में भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिनमें 25 megapixel f/1.7 aperture का मेन कैमरा, 8 megapixel का अल्ट्रा वाइड एंगल और 5 megapixel का डेप्थ सेंसर मिलेगा। फोन के ग्राहक 16 megapixel f/2.0 aperture कैमरे के साथ सेल्फी क्लिक कर सकेंगे।

कनेक्टिविटी के लिहाज से Samsung Galaxy A30s में 4 वीओएलईटी, जीपीएस, वाई-फाई और यूएसबी पोर्ट सी जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा कंपनी ने इस फोन में भी फास्ट चार्जिंग फीचर से लेस 4000 एमएएच की बैटरी दी है। 

Published by Ramvriksh Prajapati

hello friends technology news and information on this site pls like share and subscribe for more post thank you

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started