Samsung ने Samsung Galaxy M31 फोन को जल्द ग्लोबल लेवल पर लॉन्च करने वाली है। लॉन्चिंग से पहले इस अगामी डिवाइस को सर्टिफिकेशन साइट गीकबेंच पर स्पॉट किया गया है। इस साइट ने M31 स्मार्टफोन को मॉडल नंबर SM-M315F के साथ लिस्ट किया है। हालांकि, लिस्टिंग से इस स्मार्टफोन के कुछ फीचर्स की जानकारी सामने आई हैं। यूजर्स को इस डिवाइस में एक्सीनॉस 9611 चिपसेट का स्पोर्ट मिल सकता है।
Samsung Galaxy M31 अनुमानित स्पेसिफिकेशन
रिपोर्ट के अनुसार, यूजर्स को इस फोन में 6GB RAM के साथ Exynos 9611 प्रोसेसर का सपोर्ट मिलेगा। साथ ही कंपनी का यह फोन में एंड्रॉयड 10 पर काम करेगा, जो वनयूआई 2.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित होगा। वहीं, इस फोन को गीकबेंच साइट पर सिंगल कोर में 348 स्कोर और मल्टी कोर में 1214 स्कोर मिला है।
Samsung Galaxy M31 का अनुमानित कैमरा
कैमरे की बात करें तो यूजर्स को इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें 64 Megapixel का सेंसर मौजूद होगा। लेकिन अब तक और जानकारी नहीं मिली हैं। इसके अलावा कंपनी ने गैलेक्सी M41 और M11 में तीन कैमरे का सपोर्ट दिया है।