Google नए साल की शुरुआत में पिक्सल सीरीज के 4A और 4A xl स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है। लॉन्चिंग से पहले ही कंपनी के दोनों अगामी डिवाइसेज के रेंडर्स लीक हो गए हैं। इन रेंडर्स में फोन के फ्रंट पार्ट को आसानी से देखा जा सकता है। लेकिन, कंपनी ने अब तक दोनों फोन्स की ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है।
Google Pixel 4a की अनुमानित स्पेसिफिकेशन
लीक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी पिक्सल 4ए सीरीज के दोनों डिवाइस को नए साल में होने वाली गूगल आई/ओ 2020 डिवेलपर्स कॉन्फ्रेंस के दौरान लॉन्च करेगी। इतना ही नहीं यूजर्स को इन स्मार्टफोन में चार जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा।
कंपनी Google pixel 4A और 4A Xl में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730 या 765 चिपसेट दे सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दोनों प्रोसेसर 5G नेटवर्क पर आधारित हैं। कैमरे की बात करें तो कंपनी इन दोनों डिवाइसेज के बैक पैनल में 12.2 Megapixel का कैमरा देगी, लेकिन अब तक फ्रंट सेल्फी कैमरा की जानकारी नहीं मिली है।
स्मार्टफोन के बैक में चौकोर शेप में क्वाड कैमरा सेटअप के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है। इसके अलावा यूजर्स को फोन के नीचे की तरफ 3.5 एमएम का ऑडियो जैक और टाइप-सी पोर्ट मिलेगा।
Google Pixel 4a की अनुमानित कीमत
मीडिया रिपोर्ट के आधार पर कहा जा सकता है कि कंपनी गूगल पिक्सल 4A और 4A Xl की कीमत को प्रीमियम सेगमेंट में रखा जाएगा। इससे पहले कंपनी ने पिक्सल 4 स्मार्टफोन को 799 डॉलर (करीब 57,000 रुपये) के प्राइस टैग के साथ उतारा था।
