OPPO A5 2020 भारत में लॉन्च

Oppo ने भारत में A5 2020 को लॉन्च कर दिया है। यूजर्स को इस डिवाइस में 6GB RAM, एचडीHD और दमदार प्रोसेसर का सपोर्ट मिलेगा। वहीं, यह फोन ग्राहकों के लिए ऑफलाइन स्टोर पर उपलब्ध है।

Oppo A5 2020 की कीमत
ओप्पो ने इस फोन के 6GB RAM 128 GB वेरिएंट को भारतीय बाजार में 14,990 प्राइस टैग के साथ बाजार में उतारा है। वहीं, ग्राहक इस फोन को ऑफलाइन स्टोर से खरीद सकेंगे। इससे पहले कंपनी ने इस फोन के 4GB RAM वेरिएंट को उतारा था।

Oppo A5 2020 की स्पेसिफिकेशन 
कंपनी ने इस फोन में 6.5 इंच का HD वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल है। साथ ही यूजर्स को इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 एसओसी और 6GB RAM का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास 3 प्लस दिया गया है। 

Oppo A5 2020 का कैमरा

कैमरे की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में क्वाड कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें  12 Megapixel सेंसर, 8 Megapixel का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम शूटर और 2 Megapixel का डेप्थ सेंसर मौजूद है। वहीं, यूजर्स को शानदार सेल्फी क्लिक करने के लिए 8 Megapixel का सपोर्ट मिलेगा। कंपनी ने कनेक्टिविटी के लिहाज से इस फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा इस फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी, जो रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट फीचर से लैस है।  

Published by Ramvriksh Prajapati

hello friends technology news and information on this site pls like share and subscribe for more post thank you

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started