Vivo S1 Pro को लान्चं करने जा रही है। इससे पहले कंपनी ने इस सीरीज के पहले स्मार्टफोन को भारत समेत कई देशों में पेश किया था, अब कंपनी ने इस फोन का एक टीजर ट्विटर अकाउंट पर जारी किया है, जिसमें लॉन्चिंग डेट की जानकारी मिली है। टीजर के मुताबिक, इस फोन को 4 जनवरी 2020 के दिन भारतीय बाजार में उतारा जाएगा।
Vivo S1 Pro की अनुमानित कीमत
वीवो एस1 प्रो की कीमत को लेकर कई रिपोर्ट्स लीक हो चुकी हैं और इन रिपोर्ट्स के आधार पर कहा जा सकता है कि कंपनी इस डिवाइस की कीमत 18,000 से लेकर 20,000 रुपये के बीच रखेगी। वहीं, फोन की असल कीमत और फीचर्स की जानकारी लॉन्चिंग के बाद मिलेगी।
Vivo S1 Pro की अनुमानित स्पेसिफिकेशन
लीक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इस फोन में 6.38 इंच का सुपर एमोलेड एचडी डिस्प्ले देगी, जिसमें वॉटरड्रॉप नॉच मिलेगा। साथ ही यूजर्स को इस फोन में सुरक्षा के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल सकता है। इसके अलावा बेहतर परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट का सपोर्ट दिया जाएगा।
Vivo S1 Pro का अनुमानित कैमरा
टीजर के अनुसार, कंपनी इस फोन में डायमंड शेप्ड क्वाड कैमरा सेटअप (चार कैमरे) देगी, जिसमें 48 Megapixel का सेंसर, 8 Megapixel का वाइड एंगल सेंसर, 2 Megapixel का डेप्थ और 2 Megapixel का मैक्रो लेंस मौजूद होंगे। इसके साथ ही यूजर्स 32 Megapixel वाले कैमरा से शानदार सेल्फी क्लिक कर सकेंगे।
Vivo S1 Pro की कनेक्टिविटी और बैटरी
कंपनी इस फोन में कनेक्टिविटी के लिहाज से वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स दे सकती हैं। इसके अलावा यूजर्स को 4,500 एमएएच की बैटरी मिलेगी।
