
कम्पनी Realme 5i को लॉन्च करने वाला है। लेकिन लॉन्चिंग से पहले Realme 5i स्मार्टफोन को गीकबेंच साइट पर स्पॉट किया गया है। यहां इस फोन की कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिली हैं, जिसके मुताबिक यूजर्स को इसमें 4GB RAM और स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट का सपोर्ट मिलेगा। इस फोन पहले 6 जनवरी के दिन वियतनाम में पेश किया जाएगा। ,कंपनी ने अभी तक इस फोन की भारत में लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।
Realme 5i को गीकबेंच साइट पर लिस्ट किया गया है
Realme 5i स्मार्टफोन को गीकबेंच पर RMX2030 मॉडल नंबर के साथ स्पॉट किया गया है। लिस्टिंग के आधार पर कहा जा सकता है कि इस फोन में एंड्रॉयड 9 पाई, स्नैपड्रैगन 665 एसओसी और 4GB RAM का सपोर्ट दिया जाएगा।
Realme 5i की अनुमानित कीमत
इस फोन को लॉन्च से पहले वियतनाम की ई-कॉमर्स साइट एफपीटी शॉप पर वीएनडी 4,290,000 (करीब 13,000 रुपये) के प्राइस टैग के साथ लिस्ट किया गया है। तो ऐसे में माना जा सकता है कि Realme 5i स्मार्टफोन की कीमत भारत में बजट रेंज में रखी जाएगी।
Realme 5i की अनुमानित स्पेसिफिकेशन
कंपनी इस फोन में 5.2 इंच का HD+ देगी। साथ ही यूजर्स को स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का सपोर्ट मिलेगा। कैमरे की बात करें तो इस फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें 12 Megapixel का प्राइमरी सेंसर, 8 Megapixel का वाइड एंगल लेंस, 2 Megapixel का डेप्थ सेंसर और 2 Megapixel का मैक्रो लेंस मौजूद होंगे। इसके अलावा यूजर्स 5,000 एमएएच की बैटरी का सपोर्ट मिलेगा।
Realme 5i कनेक्टिविटी
Wi-Fi 802.11 a/b/g/n, GPS, USB Type-C, और सेंसर की बात करें तो सभी सेंसर इसमें मिलेगा साथ ही फिंगर प्रिंट सेंसर और फेस अनलोक भी सपोर्ट करता है