
Samsung Galaxy Note 10 Lite कई दिनों से चर्चा में बना हुआ है। साथ ही इस फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन भी लीक हो चुकी हैं। हाल ही में Galaxy Note 10 Lite स्मार्टफोन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हुई हैं, जिनमें इसके डिजाइन को देख जा सकता है। लीक तस्वीरों में देखें तो कंपनी ने इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा, पंचहोल और एस-पेन का सपोर्ट दिया है। हालांकि, सैमसंग ने अब तक इस फोन की ऑफिशियल लॉन्चिंग को लेकर अधिक जानकारी नहीं मिली है।
टेक टॉक टीवी ने जारी की तस्वीरें
आपको बता दें कि टेक टॉक टीवी ने सैमसंग Galaxy Note 10 Lite लाइट की तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में फोन में मौजूद स्कवायर शेप्ड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप को देखा जा सकता है। इतना ही नहीं कंपनी ने इस फोन के डिस्प्ले में पंचहोल दिया है। इसके अलावा यूजर्स को इस डिवाइस के साथ एस-पैन भी मिलेगा।
ग्लास बॉडी के साथ मिलेगा Galaxy Note 10 Lite
Galaxy Note 10 Lite की लीक तस्वीरों में देखा जा सकता हैं कि डिवाइस को ग्लास बॉडी मिली है। साथ ही फोन के राइट साइड में Power button और लेफ्ट में Sim Slot दिया गया है। वहीं, इस फोन को SM-N770F मॉडल नंबर के साथ स्पॉट किया गया है।
सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 लाइट की अनुमानित स्पेसिफिकेशन
रिपोर्ट के अनुसार, यूजर्स को इस फोन में 6.7 इंच का Full HD+ एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिजॉल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल होगा। इसके साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए 6GB RAM और एक्सिनॉस 9810 प्रोसेसर का सपोर्ट मिल सकता है।
सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 लाइट का कैमरा
कैमरे की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दे सकती है, जिसमें 12 Megapixel का प्राइमरी सेंसर, 12 Megapixel वाइड एंगल लेंस और 12 Megapixel का टेलीफोटो लेंस मौजूद होंगे। वहीं, यूजर्स इस फोन के 32 Megapixel वाले कैमरे से शानदार सेल्फी क्लिक कर सकेंगे।