Oppo 16 जनवरी को भारत में अपना नया फोन Oppo F15 लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने इसकी जानकारी ट्विटर के जरिए दी है। ओप्पो के ट्विटर अकाउंट की कवर फोटो Oppo F15 के पोस्टर से बदली गई है। ओप्पो ने इस फोन के लिए कार्तिक आर्यन को ब्रांड अंबेसडर बनाया है।
Oppo F15 स्पेसिफिकेशन
पिछले महीने चीन में OPPO A91 लॉन्च किया गया था। ऐसा पता चला है कि ओप्पो A91 को ही भारत में Oppo F15 के नाम से लांच किया जाएगा। Oppo A91 की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर है और 6.4 इंच की FHD+ एमोलेड डिस्प्ले है।फोन में 8 GB RAM और 128 GB की स्टोरेज
Oppo F15 की खासियतों
Oppo F15 की खासियतों की बात करें तो इस फोन में आपको 48 Megapixel का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मेन कैमरा मिलेगा। इसके अलावा । कंपनी द्वारा जारी पोस्टर के मुताबिक Oppo F15 में VOOC फ्लैश चार्जिंग मिलेगी और इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।
A91 में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के अलावा और आउटऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9.0 आधारित कलर ओएस 6.1 मिलेगा। इस फोन में 4025mAh की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Oppo A91 का कैमरा
जहां तक कैमरे का सवाल है। Oppo A91 में चार रियर कैमरे हैं जिनमें मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल f/1.8 अपर्चर, दूसरा कैमरा 8 Megapixel f/2.2अपर्चर का अल्ट्रावाइड, तीसरा कैमरा 2 Megapixel f/2.4अपर्चर का मैक्रो और चौथा कैमरा 2 Megapixel f/2.4अपर्चर का डेफ्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए इसमें 16 Megapixel f/2.0अपर्चर का फ्रंट कैमरा दिया गया है। भारत में फोन की बिक्री अमेजन इंडिया से होगी।
