
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी oppo, Vivoवो और Xiaomi ने एक साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत इन तीनों कंपनियों के स्मार्टफोन यूजर्स आपस में फोटो, वीडियो या किसी तरह की कोई फाइल शेयर कर सकेंगे। खास बात यह है कि फाइल शेयर करने के लिए उन्हें इंटरनेट की जरूरत नहीं होगी।
डाटा शेयरींग टेक्नोलॉजी
OPPO,Vivo और Xiaomi ने पियर-टु-पियर ट्रांसमिशन के लिए यह साझेदारी की है यूजर्स एक-दूसरे के साथ बिना इंटरनेट फिल्म, वीडियो और अन्य फाइल शेयर कर सकेंगे। बता दें कि पियर-टु-पियर ट्रांसमिशन के जरिए बिना सर्वर या नेटवर्क का इस्तेमाल किए एक से दूसरी डिवाइस में तेजी से फाइल शेयर किया जाता है। यह फाइल शेयरिंग एप ShareIt की तरह ही काम करेगा।
20mbps तक मिलेगी स्पीड
Vivo, OPPO और Xiaomi के इस तकनीक से ग्राहक एक-दूसरे के साथ ब्लूटूथ के जरिए डाटा शेयर कर सकेंगे। इसके जरिए यूजर्स 20mbps की स्पीड से डाटा शेयर कर सकेंगे।