OnePlus अपना पहला कॉन्सेप्ट फोन लॉन्च करने वाला है

OnePlus ने अपना पहला कॉन्सेप्ट फोन OnePlus ConceptOne CES(कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो ) 2020 में लॉन्च करने जा रही है। हालांकि, शो में कुछ ही दिन रह गया है और शो से ठीक पहले OnePlus ने इस फोन की एक झलक पेश की है, जिसके मुताबिक इस फोन में इनविजिबल कैमरा देखने को मिलेगा।

ग्लास बैक पैनल

OnePlus के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जारी किए गए एक टीजर वीडियो में इस स्मार्टफोन की झलक दिखाई गई है। वीडियो के अनुसार फोन में ग्लास बैक पैनल के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा।

इनविजिबल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा

फोन का कैमरा असल में अदृश्य नहीं है। इसे बनाने में कलर शिफ्टिंग टेक्नोलॉजी (Color Shifting Technology) का इस्तेमाल किया गया है। नीचे तस्वीर दी गई है

कलर शिफ्टिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल

कलर शिफ्टिंग टेक्नोलॉजी की वजह से फोन में कैमरा लेंस एक निश्चित एंगल से देखने पर ही दिखेंगे। कलर शिफ्टिंग टेक्नोलॉजी सामान्यत: कैमरा लेंस और फोन के बैक पैनल को एक जैसा ही दिखाता है जिससे कैमरा लेंस दिखते ही नहीं हैं। हालांकि, इस स्मार्टफोन की बाकी स्पेसिफिकेशन्स के बारे में कंपनी ने कोई और जानकारी साझा नहीं की है। नीचे दी गई तस्वीर में आप कैमरा सेटअप देख सकते हैं जो पहले की तस्वीर में नहीं दिख रहे थे।

one plus concept camera

Published by Ramvriksh Prajapati

hello friends technology news and information on this site pls like share and subscribe for more post thank you

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started