Samsung ने अपने Galaxy S10 lite और Galaxy Note 10 lite को लॉन्च कर दिया हैं। इन दोनों फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके अलावा Galaxy Note 10 lite में इनफिनिटी ऑ डिस्प्ले दी गई है। फोन में आपको इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा।
Samsung Galaxy Note 10 Lite की कीमत और उपलब्धता
Samsung की तरफ़ से फोन की कीमत को लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन उम्मीद है कि 7-10 जनवरी के बीच कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो CES 2020 जो की लास वेगास में होने वाला है उसमे कंपनी इसकी कीमत की जानकारी देगी। Galaxy Note 10 lite लाइट दो वेरियंट में मिलेगा जिनमें 6GB RAM + 128GB स्टोरेज और 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरियंट शामिल हैं। यह फोन ऑरा ग्लो, ऑरा ब्लैक और ऑरा रेड कलर वेरियंट में मिलेगा।
Samsung Galaxy Note 10 Lite की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में 6.7 इंच की full HD प्लस डिस्प्ले मिलेगी डिस्प्ले इनफिनिटी ओ सुपर एमोलेड है। इस फोन में 7 नैनोमीटर का प्रोसेसर है जिसकी क्लॉक स्पीड 2.8 गीगाहर्ट्ज है। प्रोसेसर के मॉडल और कंपनी के बारे में फिलहाल कोई जानकारी मौजूद नहीं है। फोन के साथ एस पेन स्टाइलस भी मिलेगा जिसमें लो एनर्जी और एयर कमांड जैसे कई फीचर्स हैं।
