Samsung Galaxy S10 Lite लॉन्च कर दिया है जो कि पिछले सला लॉन्च हुए Samsung Galaxy S10 का सस्ता वर्जन है। Galaxy S10 Lite की खूबियों की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें मेन कैमरा 48 Megapixel का है।
Samsung Galaxy S10 Lite की कीमत
सैमसंग ने अभी तक इस फोन की कीमत की जानकारी नहीं दी है पर ऐसी उम्मीद है कि 7-10 जनवरी के बीच CES 2020 कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो लास वेगास में कंपनी कीमत की जानकारी देगी। Samsung Galaxy S10 Liteदो वेरियंट में मिलेगा जिनमें 6GB RAM 128GB स्टोरेज और 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरियंट शामिल हैं। यह फोन प्रिज्म व्हाइट, प्रिज्म ब्लैक और प्रिज्म ब्लू कलर वेरियंट में मिलेगा।
Galaxy S10 Lite की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में 6.7 इंच की full HD+ डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2400 पिक्सल है। डिस्प्ले इनफिनिटी ओ सुपर एमोलेड है। देखने में यह फोन काफी हद तक Samsung Galaxy note 10 Lite की तरह ही है। इस फोन में 7 नैनोमीटर का प्रोसेसर है जिसकी क्लॉक स्पीड 2.8 गीगाहर्ट्ज है। प्रोसेसर के मॉडल और कंपनी के बारे में फिलहाल कोई जानकारी मौजूद नहीं है।
Samsung Galaxy S10 Lite का कैमरा
Samsung Galaxy S10 Lite में ट्रिपल रियर कैमरा है जिनमें 48 Megapixel का मेन कैमरा है और इसका अपर्चर f/2.0 है। इसके साथ शानदार वीडियोग्राफी के लिए सुपर स्टीडी ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन(OIS) मिलेगा। वहीं दूसरा लेंस 12 Megapixel का अल्ट्रा वाइड अपर्चर f/2.2 और तीसरा लेंस 5 Megapixel अपर्चर f/2.4 का मैक्रो लेंस है। सेल्फी के लिए इस फोन में 32 Megapixel अपर्चर f/2.0 का फ्रंट कैमरा मिलेगा।
Samsung Galaxy S10 Lite की बैटरी
इस फोन में 4500mAh की बैटरी है जो सुपर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। वहीं सिक्योरिटी के लिए फेस अनलॉक भी मिलेगा। फोन का वजन 186 ग्राम है। फोन एंड्रॉयड 10 के साथ मिलेगा।
