Huawei मार्च में अपना फ्लैगसीप खास स्मार्टफोन Huawei P40 Pro को पेश करने जा रही है, जिसमें सात कैमरे होंगे। इस जानकारी का खुलासा चीनी टेक साइट गिजमोचाइना ने किया है। हालांकि, कंपनी ने अब तक इस फोन को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।
हुवावे पी40 प्रो का अनुमानित कैमरा
लीक्स के मुताबिक, यूजर्स को इस फोन के रियर में पांच कैमरे और फ्रंट में दो कैमरे मिलेंगे। बैक कैमरे की बात करें तो कंपनी इसमें वाइड-एंगल लेंस, टाइम ऑफ लाइट सेंसर, पेरिस्कोप लेंस और 9एक्स ऑप्टिकल जूम वाला टेलीफोटो लेंस देगी। लेकिन इस फोन के फ्रंट कैमरा की जानकारी नहीं मिली है।
हुवावे पी40 प्रो की अनुमानित स्पेसिफिकेशन
स्मार्टफोन P40 Pro में 6.5 या 6.7 इंच का एचडी डिस्प्ले देगा। इसके अलावा यह फोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। वहीं, यूजर्स को दमदार प्रोसेसर और बैटरी का सपोर्ट मिल सकता है।
हुवावे पी40 प्रो की अनुमानित स्पेसिफिकेशन
कंपनी ने भी इस फोन में 6.47 इंच की फुल एचडी प्लस नॉच डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2340 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इसके हाइ सीलिकन किरिन 990 प्रोसेसर दिया गया है जो कि 5G चिप है 2.86 GHz, डूय्ल कोर, कोरटक्स A76 + 2.36 GHz, डूय्ल कोर, कोरटक्स A76 + 1.95 GHz, क्वाड कोर, कोरटक्स A55) । इस फोन में 8 GB RAM के साथ 256 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड पाई 9.0 मिलेगा।
