Black Shark 3 अगले महीने हो सकता है लांन्च

गेमिंग स्मार्टफोन Black Shark फरवरी में अपने सबसे दमदार फोन Black Shark 3 को लॉन्च करने की तैयारी में है। इस डिवाइस में बिग बैटरी, रैम और पावरफुल प्रोसेसर का सपोर्ट मिल सकता है। कुछ दिनों पहले ही Black Shark 3 डिवाइस की कई रिपोर्ट लीक हुई थी, जिनमें कुछ फीचर्स की जानकारी मिली थी। हालांकि, अब तक कंपनी ने अगामी ब्लैक शार्क 3 को लेकर अधिक जानकारी नहीं दी है।

Black Shark 3 की अनुमानित जानकारी

लीक्स के मुताबिक, युजर्स डिवाइस में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर का सपोर्ट मिलेगा। इसके साथ ही इस फोन में शानदार गेमिंग के लिए हाई रिफ्रेश रेट का डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके अलावा कंपनी इस फोन में दमदार बैटरी के साथ 30 वॉट की फास्ट चार्जिंग फीचर देगी। कई ब्लॉग्स में कहा गया हैं कि कंपनी इस फोन की टेस्टिंग कर रही है।

बड़ी बैटरी के साथ आएगा 

लीक्स के आधार पर कहा जा सकता है कि लोगों को इस डिवाइस में 4,700 एमएएच की बैटरी मिलेगी। वहीं, यूजर्स इस फोन पर घंटों तक बिना रुके गेम खेल सकेंगे। Black Shark 3 की असल कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी लॉन्चिंग के बाद ही मिलेगी।

मिलेगी 5G कनेक्टिविटी

पिछले माह चीन सर्टिफिकेशन साइट पर इस फोन को शार्क केएलई-एओ मॉडल नंबर के साथ स्पॉट किया गया था। तो इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह Black Shark 3 हो सकता है। इस सर्टिफिकेशन में डिवाइस की ज्यादा जानकारी नहीं मिली हैं। लेकिन इतना तय हो गया है कि इस अगामी डिवाइस को 5G कनेक्टिविटी के साथ बाजार में एंट्री लेगा। 5G सपॉर्ट के चलते भी डिवाइस में ज्यादा बैटरी पावर की जरूरत होगी। इसमें मिलने वाले चिपसेट में 5G मॉडेम इंटीग्रेट होगा।

Published by Ramvriksh Prajapati

hello friends technology news and information on this site pls like share and subscribe for more post thank you

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started