आईटेल (itel) ने भारत में सस्ता itel A25 को लॉन्च किया है। युजर्स को इस फोन में दमदार कैमरा, बैटरी और प्रोसेसर का सपोर्ट मिलेगा। इस फोन की खरीदारी पर कंपनी ग्राहकों को 100 दिनों की रिप्लेसमेंट की वॉरंटी दे रही है। वहीं, इस फोन की खासियत की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में फेस अनलॉक और गूगल लेंस दिया है। तो आइए जानते हैं आईटेल A25 की बारे में
itel A25 की कीमत
इस फोन के 1GB RAM और 16 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को 3,999 रुपये के प्राइस टैग के साथ बाजार में उतारा है। वहीं, ग्राहक इस फोन को कंपनी के आधिकारिक ऑफलाइन स्टोर से खरीद सकेंगे।
itel A25 की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में युजर्स को 5 इंच का HD IPS डिस्प्ले दिया है। साथ ही यूजर्स को इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस क्वाड कॉर प्रोसेसर मिलेगा, जिसकी स्पीड 1.4 गीगा हर्ट्ज है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 9.0 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
itel A25 का कैमरा
इसके बैक पैनल में 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया है। वहीं, दूसरी तरफ इस फोन के फ्रंट में 2 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।
itel A25 की बैटरी और कनेक्टिविटी
कंपनी ने इस फोन में कनेक्टिविटी के लिहाज से 4जी वोल्ट, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस फोन में 3,020 एमएएच की बैटरी मिलेगी।
