Realme 5 सीरीज के Realme 5i को 9 जनवरी के दिन भारत में लॉन्च करने वाली है। Realme 5i की कई रिपोर्ट लीक हुई थी, जिनमें कीमत और कुछ फीचर्स की जानकारी लीक हुई थी। लीक्स के मुताबिक, यूजर्स को इस अगामी स्मार्टफोन में दमदार कैमरा और प्रोसेसर का सपोर्ट मिलेगा। तो चलिए जानते हैं Realme 5i की अनुमानित कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में…
Realme 5i की अनुमानित कीमत
वियतनाम की ई-कॉमर्स साइट एफपीटी शॉप पर वीएनडी 4,290,000 (करीब 13,000 रुपये) के प्राइस टैग के साथ लिस्ट किया गया है। तो ऐसे में माना जा सकता है कि Realme 5i स्मार्टफोन की कीमत भारत में बजट रेंज में रखी जाएगी।
Realme 5i की अनुमानित स्पेसिफिकेशन
कंपनी इस फोन में 6.5 इंच का एचडी प्लस मिनी ड्रोप डिस्प्ले देगी। साथ ही यूजर्स को स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का सपोर्ट मिलेगा।स्नैपड्रैगन 665 एसओसी और 4 GB RAM का सपोर्ट दिया जाएगा
इसके अलावा यूजर्स 5,000 एमएएच की बैटरी का सपोर्ट मिलेगा।
Realme 5i का कैमरा
कैमरे की बात करें तो इस फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद होंगे।
Realme 5i को किया स्पॉट चीन की साइट पर
Realme 5i स्मार्टफोन को चीन की गीकबेंच पर RMX2030 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग के आधार पर कहा जा सकता है कि इस फोन में एंड्रॉयड 9 पाई, स्नैपड्रैगन 665 एसओसी और 4 GB RAM का सपोर्ट दिया जाएगा। वहीं, इस फोन को सिंगल कोर में 1,543 प्वाइंट्स और मल्टी कोर में 5,602 प्वाइंट्स मिले हैं।
