आसुस ने लांच किया अपना नया गेमिंग लैपटॉप

आसुस ने लांच किया अपना नया गेमिंग लैपटॉप सीईएस में जी हां सीईएस 2020 (CES 2020) शुरू हो गया है। इस इवेंट में स्मार्टफोन निर्माता कंपनी आसुस (Asus) ने गेम लवर्स के लिए  ROG Zephyrus G14 सीरीज के लैपटॉप्स लॉन्च कर दिए हैं। लोगों को इस लैपटॉप में टीयूएफ गेमिंग A15 और गेमिंग A17 प्रोसेसर का सपोर्ट मिलेगा। साथ ही इस लैपटॉप को एनिमी एलईडी (AniMe Lid) डिस्प्ले के साथ उतारा गया है। लेकिन, आसुस ने अब तक इस लैपटॉप के सभी वेरिएंट्स को आधिकारिक तौर पर पेश नहीं किया हैं। उम्मीद की जा रही है कि इस लैपटॉप को जून तक बाजार में उतारा जाएगा। आइए और जानकारी लेते हैं

ROG Zephyrus G14 की जानकारी

कंपनी ने इस लैपटॉप में AniMe lid डिस्प्ले दिया है, जो 17.9 एमएम पतला है। इस लैपटॉप का वजन 1.6 किलोग्राम है।

ROG Zephyrus G14 की खासियत

यूजर्स को इसमें खुद पैटर्न बनाने से लेकर एनिमेशन इंपोर्ट करने तक की सुविधा मिलेगी। हालांकि, इस फीचर को लैपटॉप के चुनिंदा वेरिएंट्स में दिया जाएगा।

ROG Zephyrus G14 का प्रोसेसर और रैम

इस लैपटॉप में लोगों को Nividia Force RDX graphic card और परफॉर्मेंस के लिए रेजन मोबाइल 4000 प्रोसेसर दिया गया है। अन्य फीचर्स की बात करें तो यूजर्स को इसमें 32GB RAMऔर 1TB, फुल एचडी स्क्रीन और यूएसबी टाइप-सी जैसे फीचर्स मिलेंगे।

ROG Zephyrus G14 की कीमत

आसुस की तरफ से इस लैपटॉप की कीमत का खुलासा अब तक नहीं किया है। लीक्स की मानें तो कंपनी इस डिवाइस के प्राइस को प्रीमियम सेगमेंट रखेगी। कंपनी ने इस लैपटॉप की भारत में लॉन्चिंग को लेकर अधिक जानकारी नहीं दी है। 

Published by Ramvriksh Prajapati

hello friends technology news and information on this site pls like share and subscribe for more post thank you

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started