Realme ने अपने दमदार फोन Realme X50 5G स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च कर दिया है। लोगों को Realme X50 5G में दमदार प्रोसेसर और कैमरा का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा यह फोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। वहीं,तो आइए जानते हैं Realme X50 5G की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में…
Realme X50 5G की कीमत
फोन को तीन रैम वेरिएंट के साथ चीन के स्मार्टफोन बाजार में उतारा हैं, जिसमें 6GB RAM+ 256 GB स्टोरेज, 8 GB RAM + 128 GB स्टोरेज और 12 GB RAM + 256 GB स्टोरेज शामिल हैं। वहीं, रियलमी ने पहले वेरिएंट की 2,699 चीनी युआन (करीब 28,000 रुपये), दूसरे वेरिएंट की 2,499 चीनी युआन (करीब 25,800 रुपये) और तीसरे वेरिएंट की 2,999 चीनी युआन (करीब 31,000 रुपये) कीमत रखी है।
Realme X50 5G की स्पेसिफिकेशन
कंपनी ने इस फोन में 6.57 इंच का आईपीएस एचडी डिस्प्ले दिया है, जिसका 120 गीगा हर्ट्ज रिफ्रेश रेट है। जो कि बहुत ही बढ़िया डिस्प्ले है। साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए स्नैपड्रैगन 765जी का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, यूजर्स इस फोन की इंटरनल स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ा सकते है।
Realme X50 5G का कैमरा
इस फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 64 Megapixel Samsung GW1 कैमरा सेंसर का प्राइमरी सेंसर, 16 Megapixel का सेकेंडरी सेंसर, 12 Megapixel का टेलीफोटो लेंस और 8 Megapixel का अल्ट्रा वाइड लेंस मौजूद हैं। साथ ही यूजर्स 16 Megapixel और 8 Megapixel वाले डुअल पंचहोल कैमरा से शानदार सेल्फी क्लिक कर सकेंगे।
Realme X50 5G की बैटरी और कनेक्टिविटी
कनेक्टिविटी के लिहाज से कंपनी ने इस फोन में 5जी कनेक्टिविटी, ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस और यूएसबी पोर्ट टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस फोन में 4,200 एमएएच की बैटरी का सपोर्ट मिलेगा, जो 30 वॉट वीओओसी 4.0 फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस है। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के बजाय यह फोन साइड-माउंट फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है।
