अमेजन पर सेल में आकर्षक आफर मिल रहा है लाभ उठाना न भूलें आज हम बात कर रहे हैं Samsung galaxy M30s की इस डिवाइस पर आकर्षक डील्स, ऑफर्स और डिस्काउंट मिल रहा हैं। इसके अलावा Galaxy M30s को डिवाइस को नो कॉस्ट ईएमआई के साथ खरीद सकेंगे। तो चलिए जानते हैं Samsung Galaxy M30s की कीमत, ऑफर और स्पेसिफिकेशन के बारे में
Samsung Galaxy M30s की कीमत और ऑफर
इस फोन का 4GB RAM वाला वेरिएंट 15,500 रुपये के प्राइस टैग के साथ मार्केट में उपलब्ध है, जिसपर 1,501 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। साथ ही इस फोन पर 7,500 रुपये का एक्सचेंज भी ऑफर मिलेगा। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से खरीदारी करने पर दस फीसदी का डिस्काउंट दिया जाएगा। वहीं, दूसरी तरफ ग्राहक इस फोन को नो कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन के साथ खरीद सकते हैं।
वहीं, Galaxy M30s का 6GB RAM वाला वेरिएंट मार्केट में 18,500 रुपये के प्राइस टैग के साथ उपलब्ध है। इस वेरिएंट पर भी 1,501 रुपये का डिस्काउंट और 7,500 रुपये का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। अगर आपको पूरा एक्सचेंज ऑफर मिलता है, तो आप इस फोन को सिर्फ 9,499 रुपये में खरीद सकते हैं।
Samsung Galaxy M30s की स्पेसिफिकेशन
Samsung Galaxy M30s में 6.4 इंच की इनफिनिटी यू सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2340 पिक्सल है। सैमसंग का लेटेस्ट स्मार्टफोन वन यूआई और एंड्रॉयड 9.0 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए कंपनी ने इस फोन में नया ऑक्टा कोर सैमसंग एक्सीनॉस 9611 चिपसेट दिया है। वहीं, यूजर्स को इस फोन में Widevine L1 सर्टिफिकेशन मिलेगा, जिससे वह नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम के एचडी वीडियोज देख सकेंगे।
Samsung Galaxy M30s का कैमरा
इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 48 Megapixel का प्राइमरी कैमरा, 8 Megapixel का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 5 Megapixel का डेप्थ सेंसर है। वहीं, यूजर्स 16 Megapixel के कैमरे के साथ शानदार सेल्फी क्लिक कर सकेंगे
