कूलपैड (Coolpad) ने अपना पहला 5G स्मार्टफोन Legacy CES 2020 में लॉन्च किया है। वहीं, यह फोन एक सस्ता डिवाइस होगी साथ ही 5जी कनेक्टिविटी के साथ आएगी। लीक्स की मानें तो इस फोन को सबसे पहले अमेरिका के बाजार में उतारा जाएगा। लेकिन कंपनी ने अब तक इस फोन की भारत में लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।
Coolpad Legacy 5G की कीमत
इस फोन की कीमत 400 डॉलर (करीब 28,800 रुपये) रखी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह फोन अमेरिका के ग्राहकों के लिए जल्द उपलब्ध होगा।
Coolpad Legacy 5G की स्पेसिफिकेशन
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यूजर्स को इस डिवाइस में 6.53 इंच की फुल एचडी प्लस आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दिया है, जो वॉटरड्रॉप नॉच से लैस है। साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765 एसओसी और 4GB RAM + 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
Coolpad Legacy 5G का कैमरा
फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 48 Megapixel का प्राइमरी सेंसर और 8 Megapixel का वाइड एंगल लेंस मौजूद है। साथ ही यूजर्स इस फोन के 16 Megapixel के कैमरा से शानदार सेल्फी क्लिक कर सकेंगे।
Coolpad Legacy 5G की कनेक्टिविटी और बैटरी
फोन में कनेक्टिविटी के लिहाज से 5जी कनेक्टिविटी, जीपीएस, वाई-फाई, ब्लूटूथ और यूएसबी पोर्ट टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस डिवाइस में 4,000 एमएएच की बैटरी दी है, जो 18 वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस है।
