iPhone SE 2 इस साल हो सकता है लॉन्च

एपल (Apple) कम्पनी ने आईफोन SE के अपग्रेडेड वर्जन iPhone SE 2 को इस साल लॉन्च करने वाली है। कुछ समय पहले ही iPhone SE 2 से जुड़ी कई लीक रिपोर्ट कि जानकारी मिली थी जिसमें फीचर्स, डिजाइन और कीमत की जानकारी मिली थी। वहीं, दूसरी तरफ कई मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि इस डिवाइस को आईफोन 9 के तौर पर पेश किया जा सकता हैं । आपको बता दें कि हाल ही में एपल के इस डिवाइस की कुछ तस्वीरें दोबारा सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। इन तस्वीरों में iPhone SE 2 के डिजाइन देखने को मिल रहा है।

iPhone SE 2 की लीक तस्वीरें

लीक तस्वीरों में देखें तो इस फोन का साइज 138.5 x 67.4 x 7.8 एमएम है। साथ ही इसमें 4.7 इंच की डिस्प्ले दी गई है। वहीं, इस फोन का लुक काफी हद तक आईफोन 8 के जैसा है। इसमे सिंगल कैमरा का सपोर्ट मिलेगा। वहीं, कंपनी ने इस फोन के टॉप और बॉटम में बड़े बेजल दिए हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस डिवाइस में टचआईडी मिलेगा।

iPhone SE 2 की अनुमानित स्पेसिफिकेशन

लीक रिपोर्ट के अनुसार , कंपनी इस फोन में 4.7 इंच की एचडी डिस्प्ले देगी। साथ ही यूजर्स को इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए A13 बायोनिक चिपसेट और 3 GB RAM का सपोर्ट मिल सकता है। इसके अलावा कंपनी इस फोन में दमदार बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग फीचर देगी। लेकिन , एपल ने अब तक इस फोन की लॉन्चिंग, कीमत और स्पेसिफिकेशन की ऑफिशियल जानकारी नहीं मिली हैं ।

आई फोन एस ई 2 लीक इमेज

Published by Ramvriksh Prajapati

hello friends technology news and information on this site pls like share and subscribe for more post thank you

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started