वनप्लस OnePlus ने कुछ समय से चर्चा में चल रहे Concept One फोन को CES 2020 इवेंट में लॉन्च कर दिया है खास तकनीक वाला Concept One स्मार्टफोन McLaren एडिशन को पेश किया है। कंपनी ने इस डिवाइस के लिए ऑटोमोबाइल कंपनी McLaren के साथ साझेदारी है।
OnePlus Concept One की खासियत
इस फोन की खासियत है कि इसका बैक पैनल इलेक्ट्रॉनिक है। इसका मतलब है कि कॉन्सेप्ट वन का बैक कैमरा पिक्चर क्लिक करने के बाद अपने-आप हाइड हो जाता है। वहीं, कंपनी ने दावा किया है कि यह तकनीक कैमरा को हाइड करने के लिए मात्र 0.7 सेकेंड का समय लेती है।
OnePlus Concept One स्मार्टफोन
वनप्लस कॉन्सेप्ट वन मॉडल में इस्तेमाल होने वाली तकनीक McLaren 720एस स्पाइडर स्पोर्ट्स कार से प्रेरित है। इस कार को खास हार्ड-टॉप के साथ बनाया गया है, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक ग्लास का उपयोग हुआ है। इसके अलावा लोगों को इस डिवाइस में लैदर पैनल मिलेगा। वहीं, कंपनी ने अब तक इस डिवाइस की लॉन्चिंग डेट और स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं दी है।
OnePlus ने बैम्बू और वूड का किया इस्तेमाल
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वनप्लस ने कॉन्सेप्ट वन से पहले अपने स्मार्टफोन्स के बैक पैनल पर कई प्रयोग किए हैं, जिनमें बैम्बू, वूड, केवलर फ्रॉस्टेड और ग्लास का उपयोग हुआ हैं। कॉन्सेप्ट वन की बात करें तो इसका बैक पैनल सिर्फ कैमरा को ही नहीं बल्कि लैदर को भी हाइड करता है। वहीं, वनप्लस से पहले किसी भी स्मार्टफोन मेकर कंपनी ने इस तकनीक का इस्तेमाल नहीं किया है।
