Real me C2s जल्द होगा लाँच

Realme ने सी सीरीज Realme C2s को थाईलैंड में लॉन्च कर दिया है। यूजर्स को Realme C2s में दमदार बैटरी, कैमरा और प्रोसेसर का सपोर्ट मिलेगा। लेकिन, कंपनी ने इस फोन की भारत में लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। तो चलिए जानते हैं Realme C2s के बारे में…

Realme C2s की कीमत

रियलमी ने इस फोन को 3gb +32Gb इंटर्नल मैमोरी के साथ करीब 3,000 रुपये के प्राइस टैग के साथ बाजार में उतारा जिस इसके अलावा कंपनी सीमित समय के लिए इस फोन के साथ हेडफोन्स दे रही है, जिसकी कीमत करीब 700 रुपये है।

Realme C2s की अनुमानित स्पेसिफिकेशन 

इस फोन में 6.1 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 720 x 1560 पिक्सल है। साथ ही स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में शानदार परफॉर्मेंस के लिए ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर मिलेगा। वहीं, यह फोन कलर ओएस 6.1 और एंड्रॉयड पाई 9.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

Realme C2s का कैमरा

कैमरे की बात करें तो कंपनी ने इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 13 megapixel f/2.2 सेंसर और 2 megapixel f/2.4 का सेंसर मौजूद हैं। साथ ही यूजर्स को फ्रंट में 5 megapixel f/2.0 का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

Realme C2s की बैटरी और कनेक्टिविटी 

कंपनी ने इस फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी है। वहीं, इसके अलावा यूजर्स को कनेक्टिविटी के लिए 4जी VoLTE, ब्लूटूथ, जीपीएस और 3.5 एमएम के हेडफोन जैक जैसे फीचर्स मिलेंगे। 

Realme C2s

Published by Ramvriksh Prajapati

hello friends technology news and information on this site pls like share and subscribe for more post thank you

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started