रियलमी ने अपने नए स्मार्टफोन Realme 5i को भारत में पेश कर दिया है। Realme 5i पिछले साल लॉन्च हुए Realme 5 का अपग्रेडेड वर्जन है। Realme 5i की खासियतों की बात करें तो इसमें चार रियर कैमरे हैं। इसके अलावा इसमें 5000एमएएच की बड़ी बैटरी है।
Realme 5i स्पेसिफिकेसन
Realme ने भारत में realme 5i का एक ही वेरियंट 4GB RAM के साथ 64 GB स्टोरेज में पेश किया गया है जिसकी कीमत 8,999 रुपये है। Realme 5i एक्वा ब्लू और फॉरेस्ट ग्रीन कलर वेरियंट में मिलेगा।
फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित कलर ओएस 6.0.1 दिया गया है। फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720×1600 पिक्सल है। फोन में वाटरड्रॉप नॉच मिलेगा। इसके अलावा गोरिल्ला ग्लास 3 प्लस का प्रोटेक्शन भी है। फोन में क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर और 4 GB RAM मिलेगी।
Realme 5i उपलब्धता
फोन की पहली सेल 15 जनवरी को फ्लिपकार्ट और कंपनी की वेबसाइट से होगी। realme 5i के साथ जियो की ओर से 7,550 रुपये का फायदा मिलेगा।
Realme 5i का कैमरा
फोन में चार रियर कैमरे हैं जिसमें पहला 12 Megapixel का, दूसरा 8 Megapixel का, तीसरा 2 megapixel का और चौथा भी 2 megapixel का है। वहीं सेल्फी के लिए 8 megapixel का कैमरा दिया गया है। कैमरे के साथ 4K रिकॉर्डिंग मिलेगी।
Realme 5i connectivity
फोन में 5000mAh की बैटरी है जो 10 वॉच की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसकी स्टोरेज को मेमोरी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 4G LTE, ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई और जीपीएस दिया गया है। फोन के पीछे फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।
