TECHNO ने अपना नया फोन भारत मे पेश किया TECHNO Spark Go Plus

टेक्नो इंडिया ने भारत में एक नया फोन पेश किया है और यह फोन है TECNO Spark Go Plus जो कि पिछले साल लॉन्च हुए TECNO Spark Go अपग्रेडेड वर्जन है। कंपनी ने अपने इस स्मार्टफोन को द बिग बी ऑफ स्मार्टफोन कहा है।

डिजाइन और डिस्प्ले

बेहतरीन डिजाइन वाला फोन है टेक्नो स्पार्क गो प्लस
फोन की बॉडी प्लास्टिक की है और फिनिशिंग भी शानदार तरीके से दी गई है। इस फोन में 6.52 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है। डिस्प्ले के साथ आपको ड्रॉप नॉच भी मिलेगा। नॉच के बगल में आपको फ्लैश लाइट मिलेगी।

टेक्नो स्पार्क गो प्लस की रैम और स्टोरेज


इस फोन में 2 GB RAM के साथ 32 GB की स्टोरेज मिलेगी।जो की मेमोरी कार्ड की मदद से 128 GB तक बढ़ाया जा सकता है । फोन में मीडियाटेक का हीलियो ए22 प्रोसेसर है जो कि एक क्वॉडकोर प्रोसेसर है। इस फोन में एंड्रॉयड पाई 9.0 गो वर्जन आधारित हाईओएस 5.5.2 मिलेगा।

टेक्नो स्पार्क गो प्लस का कैमरा


फोन में पीछे 8 Megapixel का रियर कैमरा है जिसका अपर्चर f/2.0 है। रियर कैमरे के साथ फ्लैश लाइट भी है। वहीं इस फोन में फ्लैश लाइट के साथ 8 megapixel का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। फ्रंट कैमरे के साथ एआई ब्यूटी मोड, बोकेह इफेक्ट और डुअल फ्लैश मिलेगी।

बैटरी और कनेक्टिविटी


कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 3 कार्ड स्लॉट हैं। ऐसे में आप दो सिम और एक मेमोरी कार्ड एक साथ इस्तेमाल कर सकेंगे। फोन में आपको हेडफोन जैक और ब्लूटूथ 4.2 मिलते हैं।। टेक्वनो स्पार्क गो प्लस में 4000एमएएच की बड़ी बैटरी है।

कीमत और ऑफर्स


इस फोन की कीमत 6,299 रुपये है। इसके साथ 799 रुपये का ब्लूटूथ इयरफोन भी मिल रहा है। इसके अलावा वन टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट की सुविधा मिल रही है। फोन के साथ 13 महीने की वारंटी भी है। तीन महीने तक गाना प्लस का सब्सक्रिप्शन भी आपको फ्री में मिलेगा। टेक्नो स्पार्क गो प्लस को वैकेशन ब्लू और हीलियर पर्पल कलर में खरीदा जा सकेगा।
 

Published by Ramvriksh Prajapati

hello friends technology news and information on this site pls like share and subscribe for more post thank you

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started