Cat S32 Rugged स्मार्टफोन लॉन्च

Cat स्मार्टफोन मेकर कंपनी कैट ने CES 2020 मेंS 32 Rugged स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। लोगों को इस डिवाइस में पावरफुल प्रोसेसर और लेटेस्ट एंड्रॉयड 10 का सपोर्ट मिलेगा। साथ ही इस फोन IP68 का सर्टिफिकेशन भी मिला है। कंपनी ने इस फोन को लेकर दावा किया है कि यह डिवाइस पानी की छीटों से लेकर खराब मौसम तक को आसानी से झेल लेगा।

Cat S32 Rugged स्मार्टफोन की कीमत

इस फोन की कीमत 299 यूरो (करीब 24,000 रुपये) रखी है। लीक्स की मानें तो कंपनी इस फोन को जल्द ही ग्राहकों के लिए आधिकारिक स्टोर और रिटेल स्टोर पर उपलब्ध करेगी।

Cat S32 Rugged स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन

इस डिवाइस में युजर्स को में 5.5 इंच का एचडी डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिजोल्यूशन 720 x 1440 पिक्सल है। कंपनी इस डिवाइस के साथ ड्रैगनटेल प्रो प्रोटेक्शन कवर देगी। इसके अलावा इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक हीलियो A20 क्वाड-कोर चिपसेट के साथ 3GB RAM का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

Cat S32 Rugged स्मार्टफोन का कैमरा

इस फोन के बैक पैनल में 13 Megapixel का कैमरा मिलेगा। इसके साथ ही यूजर्स इस फोन के 5 Megapixel q वाले फ्रंट कैमरे से शानदार सेल्फी क्लिक कर सकेंगे।

Cat S32 Rugged स्मार्टफोन की कनेक्टिविटी और बैटरी

कंपनी ने इस फोन में कनेक्टिविटी के लिहाज से 4G LTE, ब्लूटूथ, एनएफसी, वाई-फाई, जीपीएस और यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स देगी। इसके अलावा यूजर्स को इसमें 4,200 एमएएच की बैटरी मिलेगी।

Published by Ramvriksh Prajapati

hello friends technology news and information on this site pls like share and subscribe for more post thank you

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started