लावा (Lava) ने लॉन्च किया ‘तिरंगा फोन’

लावा कंपनी ने गणतंत्र दिवस से पहले A5 प्राउडली इंडियन एडिशन (Lava A5 Proudly Indian Edition) फीचर फोन को लॉन्च कर दिया है। युजर्स को इस फोन में 20 से ज्यादा भाषाओं का और साथ ही साथ दमदार बैटरी का सपोर्ट मिलेगा। कंपनी ने फोन को ग्राहकों के लिए ऑफलाइन स्टोर पर उपलब्ध कराया है। ग्राहक इस फोन को 16 जनवरी के बाद ऑनलाइन स्टोर से भी खरीद सकेंगे।

Lava A5 Proudly Indian Edition की कीमत और फीचर्स

इस फोन की कीमत 1,449 रुपये रखी है। फीचर्स की बात करें तो यूजर्स को इस फोन में 2.4 इंच का डिस्प्ले मिलेगा। इसके साथ ही कंपनी ने इस डिवाइस में 1,000 एमएएच की बैटरी दी है, कंपनी का दावा है बैटरी सिंगल चार्ज में पूरे तीन दिन तक चलेगी है। इसके अलावा कंपनी ने यूजर्स को इस फोन में जूम फीचर और फ्लैश लाइट के साथ वीजीए कैमरा दिया है।

Lava A5 Proudly Indian Edition की खासियत

फोन की खासियत की बात करें तो इसके बैक पैनल में तिरंगा पैटर्न दिया है, जो पॉलीकॉर्बोनेट से बना है। इसके अलावा यूजर्स को अल्ट्रा टोन तकनीक (कॉल के दौरान क्लियर साउंड) मिलेगी।

Lava A5 Proudly Indian Edition के अन्य फीचर्स

कंपनी ने कैमरा और बैटरी के अलावा इस फोन में एफएम रेडियो, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, एमपी3 सपोर्ट और ब्लूटूथ दिया है। वहीं, दूसरी यूजर्स को इस फोन की एक्सेसरीज पर छह महीने की रिप्लेसमेंट गारंटी मिलेगी। इतना ही नहीं इस फोन में अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, कन्नड़, तेलुगू, गुजराती और पंजाबी का सपोर्ट दिया गया है। आपको बता दें कि इस फोन का स्टैंडर्ड वर्जन 1,399 रुपये के प्राइस टैग के साथ मार्केट में मौजूद है। 

Published by Ramvriksh Prajapati

hello friends technology news and information on this site pls like share and subscribe for more post thank you

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started