सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम यानी बीएसएनएल (BSNL) ने अपने साथ ज्यादा-से-ज्यादा उपभोक्ताओं को जोड़ने के लिए भारत फाइबर सीरीज के लेटेस्ट ब्रॉडबैंड प्लान 1500GB CS55 को बाजार में उतारा है। इस फाइबर प्लान में ग्राहकों को 200 एमबीपीएस की स्पीड से डाटा मिलेगा। फिलहाल, यह प्लान सिर्फ चेन्नई और तेलंगाना सर्कल में उपलब्ध है। उम्मीद की जा रही हैं कि कंपनी इस ब्रॉडबैंड प्लान को जल्द देश के अन्य सर्कल्स में पेश करेगी। इसके अलावा ग्राहकों को प्रमोशनल ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। लेकिन, यूजर्स इन ऑफर्स का फायदा केवल 90 दिनों तक ही उठा सकेंगे।
BSNL का भारत फाइबर प्लान
बीएसएनएल के यूजर्स को इस पैक में 1,500 जीबी डाटा फेयर यूसेज पॉलिसी के तहत मिलेगा। अगर यूजर्स इस प्लान में एफयूपी लिमिट वाले डाटा को समय से पहले खत्म कर देते हैं, तो भी उन्हें दो एमबीपीएस की स्पीड से डाटा की सुविधा दी जाएगी। इस ब्रॉडबैंड प्लान की कीमत 1,999 रुपये और यूजर्स को इसमें एक महीने की वैधता मिलेगी। वहीं, यह प्लान कंपनी की आधिकारिक साइट पर लाइव हो गया है। वहीं, यूजर्स इस प्लान को छह अप्रैल 2020 से रिचार्ज करा सकते है। वैसे तो बीएसएनएल भारत फाइबर सीरीज के अन्य प्लांस के साथ यूजर्स को अमेजन प्राइम की मुफ्त में सब्सक्रिप्शन दे रहा है, जिसकी कीमत 999 रुपये है।