Samsung Galaxy Note 10 lite और Samsung Galaxy S10 Lite को भारत में 23 जनवरी से खरीदा जा सकता है

Samsung Galaxy Note 10 lite और Samsung Galaxy S10 Lite को भारत में 23 जनवरी को आधिकारिक तौर पर लॉन्च करने वाली है इन दोनों डिवाइसेज की लॉन्चिंग डेट की जानकारी ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट की ओर से जारी टीजर से मिली है लेकिन अभी तक इन दोनों डिवाइस की भारत में कीमत को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी है।

सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 लाइट की संभावित कीमत

लीक्स के मुताबिक, कंपनी इस फोन को भारत में प्रीमियम सेगमेंट के प्राइस टैग के साथ लांच करेगी। वहीं, दूसरी तरफ S10 लाइट की बात करें तो इसकी कीमत 30,000 से 40,000 रुपये की बीच रखी जा सकती है। हालांकि, दोनों फोन्स की असल कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी लॉन्चिंग के बाद ही मिलेगी।

सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 लाइट के फीचर्स

इस फोन में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2400 पिक्सल है। डिस्प्ले इनफिनिटी ओ सुपर एमोलेड है। इस फोन में 7 नैनोमीटर का प्रोसेसर है जिसकी क्लॉक स्पीड 2.8 गीगाहर्ट्ज है। प्रोसेसर के मॉडल और कंपनी के बारे में फिलहाल कोई जानकारी मौजूद नहीं है। फोन के साथ एस पेन स्टाइलस भी मिलेगा जिसमें लो एनर्जी और एयर कमांड जैसे कई फीचर्स हैं।

गैलेक्सी S10 लाइट की स्पेसिफिकेशन

इस फोन में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2400 पिक्सल है। डिस्प्ले इनफिनिटी ओ सुपर एमोलेड है। देखने में यह फोन काफी हद तक गैलेक्सी नोट 10 लाइट की तरह ही है। इस फोन में 7 नैनोमीटर का प्रोसेसर है जिसकी क्लॉक स्पीड 2.8 गीगाहर्ट्ज है। प्रोसेसर के मॉडल और कंपनी के बारे में फिलहाल कोई जानकारी मौजूद नहीं है।

गैलेक्सी S10 लाइट का कैमरा

सैमसंग गैलेक्सी S10 लाइट में ट्रिपल रियर कैमरा है जिनमें 48 Megapixel का मेन कैमरा है और इसका अपर्चर f/2.0 है। इसके साथ शानदार वीडियोग्राफी के लिए सुपर स्टीडी ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन मिलेगा। वहीं दूसरा लेंस 12 Megapixel का अल्ट्रा वाइड और तीसरा लेंस 5 Megapixel का मैक्रो लेंस है। सेल्फी के लिए इस फोन में 32 Megapixel का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

Published by Ramvriksh Prajapati

hello friends technology news and information on this site pls like share and subscribe for more post thank you

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started