भारत समेत कई देशों में पोको सीरीज के Poco F2 को Xiaomi लॉन्च करने की तैयारी में है। हाल ही में कंपनी ने इस फोन के ट्रेडमार्क को लेकर एक एप्लीकेशन दायर की है, जिसमें इसके नाम का खुलासा हुआ है। तो ऐसे में माना जा सकता है कि शाओमी इस डिवाइस आने वाले दिनों में ग्लोबल लेवल पर उतारेगी। इससे पहले 2018 में कंपनी ने POCO F1 को पेश किया था, जिसे यूजर्स ने खूब पसंद भी किया था लेकिन अभी तक कंपनी की तरफ से कोई ऑफिशल स्टेटमेंट नहीं आई है
कंपनी के ग्लोबल हेड ने पोको एफ 2 को लेकर दिया बयान
कंपनी के ग्लोबल हेड Alvin Tse ने कहा था कि कंपनी नए साल की शुरुआत में खास फीचर्स से लैस डिवाइसेज उतारेगी, जो ज्यादा-से-ज्यादा लोगों का ध्यान अपनी ओर खीचेंगे। इस बयान के आधार पर कहा जा सकता है कि POCO F2 जल्द मार्केट में दस्तक देने वाला है। इसके अलावा इस फोन की कीमत को मिड रेंज में रखा जाएगा।
पोको एफ 2 की अनुमानित स्पेसिफिकेशन
लीक्स के मुताबिक, यूजर्स को इस अगामी स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ट्रिपल रियर कैमरा का सपोर्ट मिलेगा। लेकिन, इस कैमरा में मौजूद सेंसर्स की जानकारी अब तक नहीं मिली है। इसके अलावा कंपनी इस फ़ोन में ओएलईडी डिस्प्ले और लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट दे सकती है।
