सैमसंग गैलेक्सी A20s की कीमत में हुई कटौती

Samsung स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने अपने Samsung Galaxy A20s की कीमत में कटौती है। अब ग्राहक इस फोन को कम कीमत में खरीद सकेंगे। आपको बता दें कि कंपनी ने इस फोन को पिछले साल ऑक्टूबर में लॉन्च किया था

Samsung Galaxy A20s की नई कीमत

सैमसंग ने इस फोन के तीन जीबी रैम वाले वेरिएंट की नई कीमत 10,999 रुपये रखी है। इससे पहले इस वेरिएंट को 11,999 रुपये के प्राइस टैग के साथ बाजार में उतारा गया था। हालांकि, इस फोन का चार जीबी रैम वाला वेरिएंट अब भी पुरानी कीमत (13,999 रुपये) के साथ मार्केट में उपलब्ध है।

Samsung Galaxy A20s की स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy A20s में एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित One UI मिलेगा। इसके अलावा फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 720×1560 पिक्सल है। डिस्प्ले के साथ वी टाइप नॉच मिलेगा। इसमें क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर और 4 GB RAM तक उपलब्ध है।

Samsung Galaxy A20s का कैमरा

इसमें तीन रियर कैमरे दिए हैं जिनमें एक कैमरा 13 Megapixel का f/1.8 अपर्चर वाला, दूसरा लेंस 8 Megapixel का अल्ट्रा वाइड एंगल और तीसरा लेंस 5 Megapixel का डेफ्थ सेंसर है। फोन में 8 Megapixel का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

Samsung Galaxy A20s की बैटरी

Samsung Galaxy A20s में 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v4.2, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी टार्जिंग पोर्ट और 3.5mm का हेडफोन जैक है। फोन के पीछे फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इसमें 4000mAh की बैटरी है जो 15W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Published by Ramvriksh Prajapati

hello friends technology news and information on this site pls like share and subscribe for more post thank you

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started