Honor 9X आज hoga भारत मे लॉन्च

ऑनर स्मार्टफोन मेकर कंपनी आज भारत में पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ Honor 9X, मैजिक वॉच 2 और बैंड 5i को लॉन्च करने वाली है। इससे पहले Honor 9X को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर लिस्ट किया गया था। तो दूसरी तरफ मैजिक वॉच 2 और बैंड 5आई को अमेजन पर स्पॉट किया जा चुका है। लीक रिपोर्ट के मुताबिक, यूजर्स को ऑनर 9एक्स में पॉप-अप कैमरा और स्मार्ट वॉच में एमोलेड डिस्प्ले का सपोर्ट मिलेगा। तो चलिए जानते हैं ऑनर 9 एक्स, मैजिक बैंड 2 और बैंड 5आई की अनुमानित कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में…

Honor 9X की अनुमानित जानकारी

लिक्स रीपोर्ट के आधर पर , कंपनी इस फोन मे 4 GB RAM + 64 GB स्टोरेज, 6 GB RAM + 64 GB स्टोरेज और 6 GB RAM + 128 GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ पेश करेगी। रीपोर्ट की मानें तो ऑनर इस सीरीज की शुरुआती कीमत 14,000 रुपये रखेगा। हालांकि, इस फोन की असल कीमत और फीचर्स की जानकारी लॉन्चिंग के बाद ही मिलेगी।

Honor 9X की अनुमानित स्पेसिफिकेशन

कंपनी इस फोन में 6.59 की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दे सकती है। इसके अलावा यूजर्स को इस फोन में किरिन 810 चिपसेट का सपोर्ट मिलेगा।कंपनी इस फोन मे 4 GB RAM + 64 GB स्टोरेज, 6 GB RAM + 64 GB स्टोरेज और 6 GB RAM + 128 GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ पेश करेगी।

Honor 9X का कैमरा

कैमरे की बात करें तो कंपनी इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देगी, जिसमें 48 megapixel का ए आई (AI) सेंसर,  8 megapixel का का सुपर वाइड एंगल लेंस और 2 megapixel का डेप्थ लेंस मौजूद होगा। वहीं, दूसरी तरफ यूजर्स 16 megapixel वाले पॉप-अप कैमरा से शानदार सेल्फी क्लिक कर सकेंगे।

Honor Magic Watch 2

रिपोर्ट के अनुसार , कंपनी इस डिवाइस में 1.4 इंच की एमोलेड डिस्प्ले देगी। यूजर्स को इस डिवाइस में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए किरिन A1 प्रोसेसर मिल सकता है। वहीं, कंपनी ने दावा किया है कि इस वॉच की बैटरी सिंगल चार्ज में 14 दिन तक चलेगी।

होनोर 9क्श
magic watch 2

Published by Ramvriksh Prajapati

hello friends technology news and information on this site pls like share and subscribe for more post thank you

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started